
किसानों के 'भारत बंद' के बीच दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर कैसा है माहौल?
Singhu Border: किसानों के ‘भारत बंद’ को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। देखें, वहां इस समय कैसा है माहौल…
Edited By Achyut Kumar

Edited By Achyut Kumar
Kisan Andolan Farmers Protest Singhu Border : किसान आंदोलन के चौथे दिन आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों से खेतों पर न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान हाईवे को जाम नहीं किया जाएगा, क्योंकि बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। किसानों ने दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक ‘रेल रोको’ और 12 बजे से लेकर 4 बजे तक ‘टोला प्लाजा’ को बंद करने का ऐलान किया है। बंद को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बल मुस्तैदी से तैनात हैं। किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए पूरी तैयारी की गई है। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इससे पहले, गुरुवार को साढ़े 5 घंटे तक चली किसानों और केंद्रीय मंत्रियों की तीसरी बैठक में भी कोई सहमति नहीं बन पाई। अब 18 फरवरी को अगले दौर की बातचीत होगी। सिंघु बॉर्डर पर इस समय हालात कैसे हैं, यह जानने के लिए देखिए प्रशांत देव की रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: