LIVE Sawan First Monday: काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए आए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर व पुष्प वर्षा करके किया गया। भक्तों की सुविधा के लिए धाम में खोया पाया केंद्र भी बनाया गया है।
बता दें कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुल पांच स्थानों पर चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है। मंदिर में दो एंबुलेंस रहेंगी, जिसमें से एक में एडवांस लाइफ सपोर्ट की सुविधा है। इसके अलावा 200 सीसीटीवी कैमरे और आठ ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पूरे दिन 20 से अधिक मोटर साइकिल दस्ते सड़कों पर पेट्रोलिंग करेंगे और लगभग 1,500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिसकर्मी की ड्यूटी अन्य कई स्थानों पर भी लगाई गई है। इस दौरान सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी भ्रमण करते रहेंगे।