---विज्ञापन---

देश angle-right

Farmers Protest: भारत बंद कल, पंजाब में आज 3 घंटे तक बंद रहेंगे टोल प्लाजा, 4 घंटे रेल रोकेंगे किसान

Farmers Protest : किसानों ने अपने प्रदर्शन को और तेज करने का ऐलान किया। इसे लेकर किसान आज पंजाब में रेल रोंकेगे और टोल प्लाजा बंद करेंगे।

---विज्ञापन---

Farmers Protest : देश की राजधानी में एक बार फिर किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसके लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बॉर्डर पर रोक दिया गया है। पुलिस ने किसान के जत्थे पर आंसू गैस के गोले दागे। किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर झड़प भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। किसानों ने आज को पंजाब में रेल रोकने और टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है।

3 घंटे बंद रहेंगे टोल प्लाजा

---विज्ञापन---

पंजाब के जालंधर में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। इस मीटिंग में किसानों ने आज 3 घंटे के लिए प्रदेशभर के टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला लिया है। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक टोल प्लाजा बंद रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने कहा कि हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के साथ पुलिस ने अच्छा व्यवहार नहीं किया। पुलिस की कार्रवाई में कई किसान घायल हो गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : दिल्ली के जाम से बचने के लिए पढ़ें नया डायवर्जन प्लान, इस रूट्स से निकलें बाहर

लुधियाना में 18 फरवरी को फिर होगी किसानों की बैठक

---विज्ञापन---

संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद करने की घोषणा की। एसकेएम के किसान नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को भारत बंद किया जाएगा और लुधियाना में 18 फरवरी को एक और बैठक की जाएगी, जिसमें सरकार के खिलाफ और कड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिल्ली जाने वाले रास्तों पर बड़ी-बड़ी दीवारें बना दी हैं। ऐसे बंदोबस्त भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर नहीं किए गए हैं।

यह भी पढे़ं : हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला- कई जिलों में इंटरनेट रहेगा बंद, देखें List

---विज्ञापन---

किसान आज 12 बजे से लेकर 4 बजे तक रोकेंगे ट्रेन

भारतीय किसान यूनियन उगराहा के प्रमुख जोगिंदर सिंह उगराहा ने कहा कि पंजाब में आज ट्रेनों को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार ने ऐसे बंदोबस्त किए हैं, जैसे यह दिल्ली नहीं, बल्कि भारत-पाक बॉर्डर है। दिल्ली जा रहे किसानों को रोका जा रहा है। इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किए जा रहे हैं। इसे लेकर किसान दोपहर 12 से 4 बजे तक अलग-अलग जगहों पर ट्रेन रोकेंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 15, 2024 07:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola