Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Exclusive: बीच चुनाव क्यों टूटा NDA? अजित पवार ने दिया जवाब, बोले- ‘युवाओं को विकास चाहिए’

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. इस बीच वोटिंग से ठीक पहले डिप्टी सीएम अजित पवार ने न्यूज 24 के मशहूर एंकर मानक गुप्ता से खास बातचीत की. उन्होंने उद्धव ठाकरे के आरोपों पर बोलते हुए कहा कि चुनाव में पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करती रहती हैं.

Author
Written By: Akarsh Shukla Updated: Jan 12, 2026 16:32

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. इस बीच वोटिंग से ठीक पहले डिप्टी सीएम अजित पवार ने न्यूज 24 के मशहूर एंकर मानक गुप्ता से खास बातचीत की. उन्होंने उद्धव ठाकरे के एनडीए में आउटसाइडर वाले आरोपों पर बोलते हुए कहा कि चुनाव में पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करती रहती हैं. आज के युवाओं को विकास चाहिए. ठाकरे ब्रदर्स जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं. चुनाव में विपक्ष अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देता है. बीएमसी चुनाव के लिए एनसीपी (शरद पवार) और एनसीपी (अजित पवार) के बीच गठबंधन पर भी बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कई बड़ी बातें कही. उन्होंने कहा कि हमें अपनी पार्टी के बारे में कहने-सुनने की आवश्यकता नहीं है. हम हमेशा डेवलप्मेंट के बारे में सोचते हैं. हालांकि अजित पवार ने ये जरूर कहा कि अभी महाराष्ट्र की केंद्रीय राजनीति में एनडीए गठबंधन लंबा चलेगा.

एंकर मानक गुप्ता ने जब पूछा कि जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस एक साथ आके आपने एक जॉइंट मेनिफेस्टो भी रखा है. परिवार पार्टी सब लगता है सब एक करने की तैयारी हो गई है? इसके जवाब में अजित पवार ने कहा, ‘नहीं वैसा नहीं अभी ये लोकल बॉडी के चुनाव है कॉरपोरेशन के तो उसमें दोनों साइड के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर साथ-साथ बंटवारा सीटों का ठीक तरह से हुआ तो बेहतर होगा और हमेशा महाराष्ट्र में जब भी हम तो मैं मेरे मुझे 35 साल हो गए इसमें पॉलिटिक्स में तो मैंने देखा है शुरू में 1999 से 2014 तक कांग्रेस के साथ हमारी आगाड़ी थी.’

---विज्ञापन---

क्या शरद पवार के साथ आगे भी होगा गठबंधन?


महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन में टूट के दावे को लेकर अजित पवार ने स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं है. महाराष्ट्र में एनडीए सरकार अपना काम कर रही है. किसी राज्य, देश या लोकल बॉडी इलेक्शन में बहुत अंतर होता है. इंटरव्यू में अजित पवार ने विधानसभा चुनाव के दौरान शरद पवार से अलग होकर पार्टी बनाने और मतभेदों पर बोलते हुए कहा, ‘उनकी (शरद पवार) पार्टी अलग है, हमरा पार्टी अलग है. फैमिली में सुख-दुख में हम एक-दूसरे से मिलते ही है. ये सब चलता ही रहता है. हम सब, चाहे वो सुप्रीया हों या कोई और हो, हम सभी अभी कॉर्पोरेशन चुनाव पर फोकस कर रहे हैं. एक बार हमारा यहां का काम हो जाए फिर आगे के फैसले लिए जाएंगे.’

---विज्ञापन---
First published on: Jan 12, 2026 03:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.