नितिश कुमार, यूपी
जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अचानक डर का साया छा गया, जब वैष्णो देवी दर्शन के बाद पहलगाम जा रही एक महिला यात्री के साथ हैरान कर देने वाली घटना घटी। आगरा की रहने वाली एकता तिवारी अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकली थीं, लेकिन सफर के बीच एक खच्चर चालक के अजीब बर्ताव और धमकियों ने सबको डरा दिया। बात सिर्फ गाली-गलौज तक नहीं रुकी, बल्कि धर्म परिवर्तन का दबाव, भाई को जबरन ले जाने की कोशिश और शक के घेरे में आए एक व्यक्ति ने इस यात्रा को भयावह बना दिया। शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर गई थीं
आगरा निवासी एकता तिवारी, जो इस समय अपने पति प्रशांत तिवारी के साथ जौनपुर में रह रही हैं, हाल ही में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर गई थीं। एकता अपने पति, तीन भाइयों और कुछ दोस्तों के साथ यात्रा पर थीं। दर्शन के बाद सभी पहलगाम घूमने जा रहे थे। पहलगाम में खच्चर पर बैठकर यात्रा करते समय एक खच्चर चालक ने उनसे जाति और धर्म के बारे में सवाल किए। एकता ने बताया कि वह व्यक्ति बार-बार अपने जूते से एक छोटा मोबाइल निकालकर किसी से बात कर रहा था और संदेहजनक बातें कर रहा था, जैसे कि “35 बंदूक भेजवा दिया है” और “गाड़ी का ब्रेक फेल नहीं हो पाया”।
घटना स्थल से पहले हुई गाली-गलौज और झगड़ा
एकता तिवारी ने बताया कि पहलगाम में घटना स्थल से करीब 500 मीटर पहले खच्चर चालक ने उनके भाइयों और उनके साथ बदसलूकी की, गाली-गलौज की और झगड़ा किया। एकता के भाई आयुष्मान ने रुद्राक्ष पहन रखा था, जिसे देखकर वह व्यक्ति उनसे भी सवाल करने लगा और उसे जबरदस्ती कहीं ले जाने की कोशिश की। एकता और आयुष्मान का आरोप है कि यह सब घटनाएं एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती हैं क्योंकि जिस व्यक्ति ने उन्हें परेशान किया, उसका हुलिया सरकार द्वारा जारी आतंकवादी स्केच से मेल खाता है।
कुरान पढ़ने का दबाव बनाया गया
एकता तिवारी का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उन्हें जाति और धर्म को लेकर अपमानित किया और उन्हें कुरान पढ़ने के लिए प्रेरित करने की जबरदस्ती भी की। जब एकता ने इसका विरोध किया तो उसने उनके सीने पर धक्का मारा और गाली-गलौज की। एकता ने इस पूरी घटना की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई, लेकिन अब तक उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है, जिससे वह काफी असहज और असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
शिकायत के बाद भी नहीं मिला जवाब
एकता तिवारी पेशे से मॉडल हैं और पिछले तीन वर्षों से जौनपुर के मौर्या मार्केट में किराए के मकान में रह रही हैं। उनके पति प्रशांत तिवारी जौनपुर के जल जीवन मिशन में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। एकता ने सरकार और प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की है। उनके भाई आयुष्मान और परिवार के अन्य सदस्य भी इस घटना से बेहद डर और तनाव में हैं। एकता का कहना है कि वह आगे भी ऐसे मामलों को उजागर करती रहेंगी ताकि किसी और को ऐसी परेशानी ना झेलनी पड़े।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
6 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
6 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines