कर्नाटक में चार्ज करते हुए ई-स्कूटर में हुआ ब्लास्ट, जानें वजह

karnataka, e-scooter, blast, fire

प्रतीकात्मक तस्वीर

E-Scooter: कर्नाटक के मांडया जिले में सोमवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। हादसे के दौरान स्कूटर घर में खड़ा चार्ज हो रहा था। अचानक उसमें तेज धमाके की आवाज के बाद आग लग गई। आग लगने से स्कूटर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

बैटरी में विस्फोट हो गया

पुलिस के अनुसार मद्दूर तालुका के वालागेरेहल्ली गांव निवासी मुथुराज के घर में यह हादसा हुआ है। करीब 6 महीने पहले ही स्कूटर खरीदा गया था। सुबह करीब 8.30 बजे रोजाना की तरह स्कूटर को चार्जिंग पर लगाया था। चार्जिंग प्वॉइंट में तार लगाने के करीब 1 मिनट के अंदर ही अचानक उसकी बैटरी में विस्फोट हो गया और पूरे स्कूटर में आग लग गई।

और पढ़िए – गर्मी में भी होगा ठंडी का अहसास, जान लें, Car AC सर्विस करवाने के यह आसान उपाय

आग की चपेट में आया घर का सामान 

आग लगने से घर में मौजूद पांच लोग बाल-बाल बच गए। आग की चपेट में आकर घर में आसपास रखा सामान टीवी-फ्रिज, डाइनिंग टेबल, मोबाइल फोन आदि जलकर खाक हो गया। पुलिस के अनुसार घर में मौजूद खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्यों बढ़ रही आग की घटनाएं 

बैटरी एक्सपर्ट कहते हैं ई स्कूटरों की बैटरी में हाई एनर्जी क्षमता होती है। बैटरी पैक में आग इसके फैक्टर्स को कंट्रोल नहीं कर पाती। ज्यादातर केस में यह कारण शॉर्ट सर्किट लगती है। इसके अलावा सेल की गुणवत्ता, बैटरी डिजाइन और बैटरी प्रबंधन सिस्टम (बीएमएस) और सेंसिंग और सॉफ्टवेयर इंटेलिजेंस के जरिए सेल्स का मैनेजमेंट जैसी समस्याएं आग लगने का कारण हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ