Shamika Ravi Research Work Hour : पिछले कुछ महीनों में भारत में काम करने के घंटे को लेकर जमकर बहस हो रही है। कुछ का कहना है कि विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को प्रति सप्ताह 70 घंटे तक काम करना होगा तो किसी का कहना है कि प्रति सप्ताह कम से कम 90 घंटे काम करना होगा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अधिकारी ने भारत में काम करने वालों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य डॉ. शमिका रवि द्वारा एक रिसर्च पेपर जारी किया गया, जिसमें यह जानकारी सामने आई है कि आखिर किस प्रदेश के लोग सबसे अधिक और कहां के लोग सबसे कम काम करते हैं। डॉ. शमिका रवि ने अपने एनालिसिस को Time Spent on Employment-Related Activities in India का शीर्षक दिया। यह रिसर्च 2019 में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के इस्तेमाल किए गए आंकड़ों पर आधारित है।
सरकारी कर्मचारी, प्राइवेट के मुकाबले कम करते हैं काम
आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय पहले से ही प्रतिदिन औसतन 422 मिनट (प्रति सप्ताह लगभग 42 घंटे) वेतनभोगी काम पर बिताते हैं। शहरी में काम करने वाले प्रतिदिन 469 मिनट (7.8 घंटे) काम करते हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में औसतन 399 मिनट (6.65 घंटे) काम करते हैं। सरकारी कर्मचारी प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों की तुलना में प्रतिदिन 45 मिनट कम काम करते हैं। जब शहरी सरकारी कर्मचारी अपने ग्रामीण कर्मचारियों की तुलना में प्रतिदिन एक घंटा अधिक काम करते हैं।
गोवा के लोग कम घंटे करते हैं काम
डॉ. शमिका रवि की रिसर्च के अनुसार, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिदिन 600 मिनट से अधिक काम होता है जबकि गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों में औसतन 360 मिनट से भी कम काम होता है। राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन 8.3 घंटे और गोवा में महज 5.5 घंटे ही काम होता है।
यह भी पढ़ें : Noida के 14 साल के लड़के ने खोजा एस्टेरॉयड, NASA देने वाला है ये खास मौका
शहरी महिलाएं पुरुषों की तुलना में प्रतिदिन दो घंटे कम काम करती हैं, जबकि ग्रामीण महिलाएं अपने पुरुष समकक्षों से 1.8 घंटे पीछे हैं। आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि गुजरात में सबसे अधिक जनसंख्या का अनुपात 7.21% – 70 घंटे से अधिक साप्ताहिक काम करता है, जबकि बिहार में यह अनुपात केवल 1.05% है।
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
13 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
44 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
12 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines