Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिवाली पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी बच्चों की बल्ले-बल्ले

Diwali Vaccations in School: बच्चे दिवाली की छुट्टियों का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों ने दिवाली की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। तो आइए जानते हैं कि आपके राज्य में दिवाली की छुट्टी कब होने वाली है?

Author
Edited By : Sakshi Pandey Updated: Oct 24, 2024 14:30
Diwali Vaccations in School

Diwali Vaccations in School: दिवाली का फेस्टिव सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। बच्चे भी दिवाली को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। ऐसे में न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी स्कूल बंद होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वो दिवाली की तैयारियों में जोर-शोर से जुट सकेगें। इसी बीच दिवाली की छुट्टियों को लेकर कुछ राज्यों की लिस्ट सामने आ गई है। तो आइए जानते हैं कि यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों में दिवाली का अवकाश कब से शुरू होने वाला है?

उत्तर प्रदेश

दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश में 3 दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। सूबे में दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा पर 2 नवंबर और भाई दूज पर 3 नवंबर का अवकाश रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कच्चे तेल की कीमत में फिर आया उछाल, 3% तक बढ़ गए दाम; पेट्रोल-डीजल पर पड़ेगा असर?

बिहार और मध्य प्रदेश

दिवाली पर बिहार में सिर्फ 2 दिन की ही छुट्टी दी जा रही है। राज्य में 1 और 2 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश में भी 1 और 2 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे।

---विज्ञापन---

गुजरात और राजस्थान

गुजरात और राजस्थान में दिवाली पर स्कूलों की 3 दिन की छुट्टी होगी। राजस्थान में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तीन दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। साथ ही गुजरात में भी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लगातार तीन दिन तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

महाराष्ट्र में 7-10 दिन की छुट्टी

दिवाली की सबसे लंबी छुट्टी महाराष्ट्र में मिलने वाली है। वैसे तो महाराष्ट्र में दिवाली पर मात्र 2 दिन की छुट्टी मिलती है। इस बार भी 1-2 नवंबर को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। मगर दिवाली की छुट्टी के साथ बच्चों को 7-10 दिन की छुट्टी दी जा सकती है।

दक्षिणी राज्य भी पीछे नहीं

दिवाली पर दक्षिण भारत के राज्यों में भी छुट्टी की घोषणा की गई है। तमिलनाडु में 2 दिन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे। कर्नाटक में 1 और 2 नवंबर को छुट्टी दी गई है। साथ ही केरल में सिर्फ 1 नवंबर को स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

अन्य राज्यों का हाल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उड़ीसा और असम जैसे राज्यों में भी दिवाली के मौके पर 1-2 दिन की छुट्टी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले सोने ने क्यों तोड़े सारे रिकॉर्ड्स? 4 पॉइंट्स में समझें

First published on: Oct 24, 2024 02:30 PM

संबंधित खबरें