Election Commission of India: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर हमला किया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त इस तरह से बयान बाजियां कर रहे हैं जैसे वह बीजेपी के किसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हों।
बता दें कि बिहार चुनाव से पहले बिहार में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया कराने से चुनाव आयोग लगातार चर्चा में बना हुआ है। बिहार से लेकर पूरे देश में विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग का विरोध कर रही हैं। सभी का कहना है कि वोट काटने के लिए जबरन यह कदम उठाया गया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त Yes Man
मुख्य चुनाव आयुक्त को घेरते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक बाबू को रिटायर होने केंद्र सरकार जिस तरीके से चुनाव आयुक्त बना रही है। उससे साफ हो जा रहा है कि अपने यश मैन को मुख्य चुनाव आयुक्त बना दिया। उसकी (मुख्य चुनाव आयुक्त) रिटायरमेंट के बाद लॉटरी लग गई। उसको गाड़ी मिल गया, बंगला मिल गया, रुतबा मिल गया, अब वो सरकार ने लिए हर जगह ढोल बजा रहा है। बता दें कि वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं। इसी साल 18 फरवरी से उन्होंने पदभार संभाला था। बता दें कि वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं। इसी साल 18 फरवरी से उन्होंने पदभार संभाला था।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का वोटर आईडी कार्ड मिला फर्जी तो क्या हो सकती है कार्रवाई? चुनाव आयोग कर रहा जांच
याद आए टीएन शेषन
देश में टीएन शेषन सबसे लोकप्रिय चुनाव आयुक्त रहे हैं। शेषन 12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर 1996 तक चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे थे। उन्हें आज भी निष्पक्ष चुनाव कराने और नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जाना जाता है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने उन्हें याद करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को टीएन शेषन साहब की एक तस्वीर अपने दफ्तर में लगा लेनी चाहिए। सुबह-शाम टीएन शेषन की सिर्फ तस्वीर को देखना चाहिए। कहा कि तो मुझे लगता है कि उनके विचारों का शुद्धिकरण होगा।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के 10 सवालों का चुनाव आयोग ने दिया ये जवाब, पूछा था- हटाए गए नामों का आधार क्या?
संबंधित खबरें
पेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
2 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
2 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
3 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
4 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
7 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
16 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
18 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines