देश में हाई स्पीड वाली बुलेट ट्रेन का जाल बिछाने का काम जारी है और मुंबई से अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी. वहीं साल 2027 में कई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट लाइन में हैं, जिनमें से एक प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए भी है. इस प्रोजेक्ट को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली से कानपुर, लखनऊ और पटना के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ाई जाएगी. दिल्ली से पटना के बीच बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनने से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. मुंबई से अहमदाबाद के बाद दिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन कॉरिडोर ही प्रस्तावित है, जिसे साल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है.
कितनी होगी स्पीड और कितना समय बचेगा?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिल्ली से पटना की दूरी 1000 किलोमीटर है और इस दूरी को तय करने में अभी करीब 10 से 12 घंटे लगते हैं. लेकिन केंद्र सरकार ने इस सफर को कम करने के लिए रूट पर बुलेट ट्रेन दौड़ाने का फैसला किया है. इस रूट पर प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की संभावित स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इतनी स्पीड के साथ दिल्ली से पटना तक पहुंचने में 12 की बजाय सिर्फ 4.5 घंटे लगेंगे. राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम सुपरफास्ट ट्रेनें भी लोगों के 12 घंटे के सफर को कम नहीं कर सकीं, लेकिन बुलेट ट्रेन इसमें जरूर कामयाब होगी.
बुलेट ट्रेन से कितना कम होगा सफर का टाइम?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और पटना को कवर करेगा. बुलेट ट्रेन से दिल्ली से आगरा तक की 200 किलोमीटर दूरी सिर्फ 58 मिनट में तय होगी. दिल्ली से कानपुर की 455 किलोमीटर की दूरी 1 घंटे 50 मिनट में कवर होगी. दिल्ली से लखनऊ की 495 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे 12 मिनट में कवर होगी. दिल्ली से प्रयागराज के बीच की 750 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे में कवर होगी. दिल्ली से वाराणसी के बीच की 945 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 33 मिनट में कवर होगी. वहीं दिल्ली से पटना की करीब 1170 किलोमीटर की दूरी 4.5 घंटे में पूरी करने का लक्ष्य रहेगा.
अगस्त 2027 तक दौड़ेगी पहली हाई स्पीड ट्रेन
रेल मंत्री ने बताया कि वर्तमान में भारत में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की सेमी हाई स्पीड वाली ट्रेन दौड़ रही है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा और न्यूनतम स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. इतनी स्पीड वाली ट्रेन से मुंबई और अहमदाबाद के बीच के सफर का समय कम होकर 1 घंटा 58 मिनट का रह जाएगा. देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन अगस्त 2027 में शुरू हो सकती है और शुरुआत में सूरत-वापी सेक्शन खोला जा सकता है.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines