Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV वीडियो आया सामने, रेंगते ट्रैफिक में हुआ जोरदार धमाका

दिल्ली में हुए आतंकी हमले का नया वीडियो सामने आया है जिसमें सफेद रंग की कार में जोरदार धमाका होते देखा जा सकता है. यह घटना 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के सामने हुई थी. ट्रैफिक अधिक होने की वजह से गाड़ियां धीरे चल रही थीं तभी ब्लास्ट हुआ और आग का गोला उठता दिखा. जांच में सामने आया है कि कार फरीदाबाद के अल-फ़लाह अस्पताल में कार्यरत पुलवामा के डॉक्टर उमर नबी चला रहा था.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 12, 2025 23:56
Delhi Blast Case
दिल्ली ब्लास्ट का नया वीडियो आया सामने

दिल्ली में हुए हमले का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रैफिक अधिक होने की वजह से गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं. इसी बीच सफेद रंग की कार में जोरदार धमाका हुआ और आसपास की गाड़ियां चकनाचूर हो गईं. धमाके के बाद आग का गोला भी उठता दिखाई दे रहा है.

ब्लास्ट की यह घटना 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के सामने हुई थी. इस घटना का अभी तक कोई स्पष्ट वीडियो सामने नहीं आया था लेकिन इस वीडियो में ट्रैफिक और ब्लास्ट वाली कार को आसानी से देखा जा सकता है.

---विज्ञापन---

माना जा रहा है कि फरीदाबाद के अल-फ़लाह अस्पताल में काम करने वाले पुलवामा के डॉक्टर उमर नबी ही सफ़ेद हुंडई i20 चला रहा था. कार लाल किला के पास की एक मस्जिद की पार्किंग में देखी गई थी. पार्किंग में यह कार तीन घंटे तक रही और फिर यहां से निकलने के कुछ ही मिनट बाद ब्लास्ट की खबर सामने आई.

---विज्ञापन---

वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि यह कार बदरपुर के टोल प्लाजा के जरिए दिल्ली में दाखिल हुई थी. दिनभर यह कार कहां-कहां गई, इसको लेकर भी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ इलाके जैसे मयूर विहार भी जाने की बात कही जा रही है.

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस को एक लाल रंग फोर्ड इकोस्पोर्ट कार की तलाश थी. यह कार फरीदाबाद से बरामद की गई गई है. यहां तमाम एजेंसियां जांच कर रही हैं. इस कार की तलाश को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में कैबिनेट की बैठक हुई और इस बैठक में सरकार ने लाल किले के बाहर हुए कार विस्फोट को एक “जघन्य आतंकवादी घटना” करार दिया है और जांच एजेंसियों को मामले को कड़ाई से से निपटाने का निर्देश दिया है.

First published on: Nov 12, 2025 11:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.