इंस्टीट्यूट की Associate Dean समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार, चैतन्यानंद के कहने पर लड़कियों पर बनाती थी दबाव

Delhi News: दिल्ली के बसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च की 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी चैतन्यानंद के ठिकानों की जांच करने में जुटी है. पुलिस ने इस मामले में इंस्टीट्यूट की एसोसिएट डीन श्वेता शर्मा, एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर भावना कपिल और सीनियर फैकल्टी काजल को गिरफ्तार कर लिया है.

Delhi News, Delhi, Delhi Police, SRISIIM, Delhi Basant Kunj, Chaitanyananda Saraswati, दिल्ली न्यूज, दिल्ली, दिल्ली पुलिस, SRISIIM, दिल्ली बसंत कुंज, चैतन्यानंद सरस्वती

चैतन्यानंद

विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली के बसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च की 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी चैतन्यानंद के ठिकानों की जांच करने में जुटी है. पुलिस ने इस मामले में इंस्टीट्यूट की एसोसिएट डीन श्वेता शर्मा, एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर भावना कपिल और सीनियर फैकल्टी काजल को गिरफ्तार कर लिया है. इन तीनों पर आरोप है कि इन्होंने चैतन्यानंद उर्फ पार्थसारथी के कहने पर स्टूडेंट्स को धमकाया और सबूत मिटाने की कोशिश की. इसके अलावा इन तीनों ने चैतन्यानंद के गलत कामों में साथ दिया.

Discipline के नाम पर डालती थी दबाव

पुलिस जांच में सामने आया कि ये तीनों महिलाएं लड़कियों पर सख्ती दिखाने, Discipline और Punctuality के नाम पर दबाव डालती थी. पुलिस की पूछताछ में तीनों ने आरोप मान लिए है. इसके अलावा पुलिस की टीम अल्मोड़ा में उस गेस्ट हाउस में पहुंची. जहां पर आरोपी पार्थसारथी कुछ गर्ल स्टूडेंट्स के साथ रुका था. जांच में यह बात कन्फर्म हो गई है. इसके अलावा पुलिस को बाबा के फोन से भी कुछ सबूत मिले है. जिनमें वो स्टूडेंट्स की योगा ग्रुप में डाली गई तस्वीरों पर गलत और अश्लील कमेंट करता हुआ दिखाई देता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सबसे हैरानी की बात ये है कि इन 5 दिन की रिमांड में बाबा के चेहरे पर किसी भी तरह का पछतावा या शर्मिंदगी बिल्कुल नहीं दिखी.

विज्ञापन

आगरा से किया गया था चैतन्यानंद को गिरफ्तार

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च की 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले के मुख्य आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को आगरा के होटल से गिरफ्तार लिया. पुलिस टीम ने चैतन्यानंद के कार्यालय और रहने वाली जगह SRISIIM ले जाकर तलाशी ली, ताकि सबूत जुटाए जा सके. पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहें है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ