Delhi BJP Protest:  दिल्ली में बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि वही अरविंद केजरीवाल के साथ होगा जो मनीष सिसोदिया के साथ हुआ। सीबीआई के बाद ईडी ने भी सबूत के आधार पर मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। दिल्ली की जनता अब उन पर विश्वास नहीं करेगी। उन्होंने (आप) राज्य को बर्बाद कर दिया है।

आज डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई होगी।बीजेपी आज प्रदर्शन कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है।बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही बीजेपी ने आप के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सिसोदिया को बीती 26 फरवरी को सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर गिरफ्तार किया था।

और पढ़िए –  Telangana Politics: भाजपा नेता का CM केसीआर पर निशाना, कहा- सत्ता एक परिवार के हाथ में है

दिल्ली शराब घोटला मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर लगातार हमला बोल रहे हैं।  भाजपा ने पोस्टर जारी कर आप पार्टी को घेरा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ