Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Budget 2026: डेयरी-पोल्ट्री सेंटर, नारियल संवर्धन केंद्र, भारतीय काजू और कोको को वैश्विक पहचान… बजट में किसानों के लिए क्या-क्या?

बजट सत्र में 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। इसमें युवाओं, महिलाओं, छात्राओं के साथ ही किसानों के लिए ऐलान किया है। किसानों के लिए डेयरी, पोल्ट्री सेंटर बनाने का ऐलान हुआ है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 1, 2026 15:39

संसद में वित्त मंत्री निर्मला बजट पेश किया है। इसमें हर सेक्टर के लिए पिटारा खोला गया है। इसमें किसानों के लिए भी कई योजनाओं का ऐलान किया गया। वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में कहा कि डेयरी और पोल्ट्री के लिए सेंटर बनाएंगे। साथ ही पशुधन उद्यमों का आधुनिकरण होगा।

किसानों के लिए ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पशुधन उद्यमों को आगे ले जाने का प्रयास होगा। तटवर्ती क्षेत्रों में काजू, नारियल, चंदन को मदद दी जाएगी। नारियल संवर्धन केंद्र खोले जाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Budget 2026: 21 साल तक क्लाउड कंपनियों को टैक्स छूट, खुलेंगे नए Tech जॉब्स, भारत बनेगा AI और डेटा का ग्लोबल हब

बजट में मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास हेतु पहल की गई है। गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता विकास करने की योजना है। 1 करोड़ किसानों सहित 3 करोड़ लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने हेतु नारियल प्रोत्साहन योजना की बात कही गई।

---विज्ञापन---

इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2030 तक भारतीय काजू और कोको को प्रीमियम वैश्विक ब्रांड में परिवर्तित करना है। भारतीय चंदन पारिस्थितिकी तंत्र की प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ साझेदारी होगी।

यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: ‘आधी आबादी’ के लिए शी-मार्ट योजना का ऐलान, जानिए बजट में महिलाओं को और क्या-क्या मिला?

कोको बनेगा ग्लोबल प्रीमियम ब्रांड?

संसद में भारत को कच्चे काजू और नारियल के उत्पादन व प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम की घोषणा की। योजना का लक्ष्य 2030 तक भारतीय काजू और कोको को ग्लोबल प्रीमियम ब्रांड में बदलना है। वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में कहा कि चंदन भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है। कहा कि सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर इसकी खेती और प्रसंस्करण को बढ़ावा देगी ताकि भारतीय चंदन की प्रतिष्ठा फिर से कायम हो।

First published on: Feb 01, 2026 12:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.