DA Hike पर नया अपडेट! क्या महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में जुड़ेगा, जानिए क्यों छिड़ी चर्चा?

DA Hike Basic Salary Update: महंगाई भत्ते को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। इसे बेसिक सैलरी में जोड़ने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार ने इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Salary
विज्ञापन

DA Hike Latest Update: महंगाई भत्ते को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की इनकम में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है, क्योंकि महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक सैलरी से जोड़ने की चर्चा फिर शुरू हो गई है। सरकार ने हाल ही में Dearness Allowance में 3% की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है, जिससे महंगाई भत्ता बढ़कर 53% हो गया है।

इसका मतलब यह है कि अब कर्मचारियों और पेंशनरों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वैसे महंगाई भत्ते को मूल वेतन से जोड़ने की बहस नई नहीं है। साल 2004 में जब महंगाई भत्ता 50% तक पहुंच गया था, तब इसे बेसिक सैलरी से जोड़ दिया गया था, अब देखना यह है कि इतिहास दोहराया जाएगा या नहीं?

विज्ञापन

क्या है विवाद और क्या है सरकार का रुख?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई भत्ते ने जैसे ही 50% की सीमा पार की, कर्मचारियों ने इसे बैसिक सैलरी से जोड़ने की मांग की। इस मुद्दे पर केंद्रीय कर्मचारियों और श्रमिक संघों के बीच काफी चर्चा हुई है। वहीं अगर महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी से जोड़ते हैं तो इससे न केवल टेक-होम सैलरी में वृद्धि होगी, बल्कि बेसिक सैलरी से जुड़े अन्य लाभों जैसे ग्रेच्युटी और पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इस मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार छूट अधिनियम पर विचार-विमर्श कर रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों और पेंशनरों की भलाई के लिए ही फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

केंद्र के साथ राज्यों में भी बढ़ा महंगाई भत्ता

बता दें कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2024 में ही 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी। यह ऐलान एक जुलाई 2024 से लागू होगा। यह वृद्धि दिसंबर 2024 तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद संशोधित दरें जनवरी 2025 में लागू होंगी। इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा। वहीं केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन

राज्य सरकारों ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे राज्य के सरकारी कर्मचारियों को भी 30% DA मिलेगा। बता दें कि DA हाइक के कारण राज्य सरकारों पर 500 करोड़ का भार बढ़ेगा, लेकिन इससे 1.6 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 82000 पेंशनरों को फायदा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ