Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) भारत में धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है और खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर आई है। हालांकि आज देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 200 से भी कम नए केस सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान एक व्यक्ति की मौत की खबर आई है।
24 घंटे में कोरोना के 169 नए केस आए
वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 169 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। मौत की ये खबर कर्नाटक से आई है। इससे पहले पिछले दिन गुरुवार को देश में कोरोना के 193 नए मामले आए थे, जबकि उस दौरान भी एक व्यक्ति की मौत की खबर आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 24 कम नए केस सामने आए हैं।
और पढ़िए – भारत में 24 घंटे में कोरोना के आए 193 नए केस, 1 की मौत
भारत में लगातार कम हो रहा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (24 February 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 169 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि कोरोना वायरस के संक्रमण को 152 लोग मात देने में कामयाब रहे यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2016 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 16 की तेजी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,85,619 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 85 हजार 619 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 52 हजार 839 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 764 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 2016
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 85 हजार 619
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 52 हजार 839
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 764
और पढ़िए – जज्बे को सलाम; एसिड अटैक के दूसरे दिन जला हुआ हाथ लेकर 10वीं की परीक्षा देने पहुंची छात्रा, फिर…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.05% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.07% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
37 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines