Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 5000 के कम नए केस, 20 की मौत

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। आज देश में कोरोना के 5 हजार से कम नए केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 4,369 नए मामले […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Sep 13, 2022 13:27
Corona Cases Update

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। आज देश में कोरोना के 5 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 4,369 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 20 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 5,221 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 15 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 852 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  Hyderabad: इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज करते वक्त शोरूम में लगी आग, 8 लोगों की मौत

 

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 4,369 नए केस सामने आए हैं जबकि 20 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 5,178 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 46 हजार 347 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 829 की गिरावट दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 4 हजार 949 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 30 हजार 417 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 185 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

अभी पढ़ें मणिपुर: राजधानी इंफाल में IED विस्फोटक लगाने की कोशिश में एक व्यक्ति गिरफ्तार

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 215 करोड़ 47 लाख 80 हजार 693 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 21 लाख 67 हजार 644 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 13, 2022 09:11 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.