विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच जारी विवाद अब और तेज हो गया है. कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग के साथ SIR प्रक्रिया रोकने और हटाए गए मतदाताओं के नाम फिर से मतदाता सूची में शामिल करने की मांग उठाई. पार्टी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर देशभर में आंदोलन करेगी और INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करेगी.
कांग्रेस ने रखीं कई बड़ी मांगें
बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी मतदाता सूची से हटाए गए नामों को बहाल करने की मांग करेगी. कांग्रेस का दावा है कि SIR के दौरान करीब 13.3 करोड़ नाम हटाए गए हैं और पार्टी ने SIR को तत्काल रोकने की भी मांग की है. साथ ही कांग्रेस कार्यसमिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में SIR के बीच Form 6 बना चैलेंज, वोटर्स के लिए दस्तावेजों का संकट, मुस्लिम इलाकों में मतदाता परेशान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मांग की कि मतदाता सूची में किए गए बड़े बदलावों से जुड़ा पूरा डेटा सार्वजनिक किया जाए. जहां गंभीर गड़बड़ी के सबूत सामने आएं हैं उसकी उचित जांच होनी चाहिए. उन्होंने हटाए गए मतदाताओं को इसकी जानकारी देने और उन्हें अपील का अवसर उपलब्ध कराने की मांग भी की है.
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
CWC की बैठक में कांग्रेस ने SIR के मुद्दे को पीएम मोदी और केंद्र सरकार से जोड़ते हुए उन पर राजनीतिक जिम्मेदारी लेने का आरोप लगाया. वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर इसे रोकना चाहिए था और इसी आधार पर उन्होंने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की.
यह भी पढ़ें: SIR नोटिस को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, नहीं जाना होगा दफ्तर, BLO घर आकर कलेक्ट करेंगे डॉक्यूमेंट
चुनाव आयोग ने क्या कहा?
गौरतलब है कि SIR को लेकर चुनाव आयोग ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है जिनमें आयोग के भीतर मतभेद की बात कही गई थी. चुनाव आयोग के मुताबिक SIR समेत उसके सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं. ECI ने यह भी कहा है कि प्रक्रिया में निर्धारित कानूनी प्रावधानों और स्थापित प्रक्रियाओं का पालन किया गया है.
संबंधित खबरें
'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
54 mins agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
1 hr agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पायलट स्मित मच्छार से PM मोदी ने की बात, को-पायलट के हमले में हुए थे घायल
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
4 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
11 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
12 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
15 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
15 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines