Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

असम चुनाव के लिए कांग्रेस के 42 उम्मीदवारों का ऐलान, किसे मिली कौनसी सीट?

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 42 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 3, 2026 21:24

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 42 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. प्रमुख नामों में लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई शामिल हैं, जो जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे. इनके अलावा वरिष्ठ नेता रिपुन बोरा को बरचल्ला से मैदान में उतारा गया है. सिलचर से अभिजीत पॉल, माजुली से इंद्रनील पेगु और दिसपुर से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को उतारा गया है.

126 सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में होने की उम्मीद है. हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है.

अभी असम में एनडीए की सरकार है. भारतीय जनता पार्टी के पास 64 विधायक हैं. असम गण परिषद, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने समर्थन दिया हुआ है.

---विज्ञापन---

वहीं, कांग्रेस के पास 26 विधायक हैं. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के 15 सदस्य हैं और माकपा (CPI-M) का एक विधायक है. एक निर्दलीय विधायक भी है.

First published on: Mar 03, 2026 08:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.