कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. ताजा लिस्ट में 55 नामों का ऐलान किया गया है. कांग्रेस की पहली लिस्ट में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के बेटे का भी नाम है, उन्हें पुत्थुपल्ली सीट से चुनाव में उतारा गया है. इनके साथ ही पूर्व सांसद राम्या हरीदास को चिरायिंकीझु सीट दी गई है.
थालास्सेरी से के.पी. साजू और धर्मदाम सीट से अब्दुल रशीद को टिकट दिया गया है. इनके अलावा मनन्थावडी – एसटी से उषा विजयन, नदापुरम से के.एम. अभिजित, बलुस्सेरी-एससी से वीटी सूरज और इलाथुर से विद्या बालकृष्णन चुनाव लड़ेंगी.
यह भी पढ़ें : केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 47 उम्मीदवारों को मिला टिकट
The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Legislative Assembly of Keralam 👇 pic.twitter.com/0s2mpK9B3c
---विज्ञापन---— Congress (@INCIndia) March 17, 2026
बता दें, सोमवार को भाजपा ने केरल के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. BJP की पहली सूची में कुल 47 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. पार्टी ने इस लिस्ट में कई अहम सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे. कोझिकोड उत्तर विधानसभा सीट से नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया गया है. नव्या हरिदास BJP की सक्रिय और जमीनी नेता मानी जाती हैं. एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिराप्पल्ली से टिकट दी है. वहीं वी. मुरलीधरन को कझाकुट्टम से और राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से मैदान में उतारा गया है.
यह भी पढ़ें : भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी… TMC ने बंगाल चुनाव के लिए किया 291 नामों का ऐलान
केरल में 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी. केरल के साथ ही पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव हैं.










