हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कांग्रेस ने जारी की छठी लिस्ट, राजस्थान के 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल, देखें पूरी List

Congress 6th List Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की ओर से जारी छठी लिस्ट में राजस्थान के 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Congress

Congress 6th List Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छठी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राजस्थान के 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहीं एक ​​उम्मीदवार तमिलनाडु का है। यानी कुल 5 नाम लिस्ट में शामिल हैं।

प्रह्लाद गुंजल को मिला टिकट

कांग्रेस की इस लिस्ट में राजस्थान के कोटा से प्रह्लाद गुंजल को मैदान में उतारा गया है। प्रह्लाद गुंजल पहले बीजेपी में शामिल थे। उनका सामना बीजेपी नेता और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से होगा। हाल ही में प्रह्लाद गुंजल ने कांग्रेस का दामन थामा है। वहीं अजमेर से रामचंद्र चौधरी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही राजसमंद से सुदर्शन रावत और भीलवाड़ा से दामोदार गुर्जर को मैदान में उतारा गया है। वहीं एडवोकेट रॉबर्ट ब्रूस को तमिलनाडु की तिरुनेल्वेली से टिकट दिया गया है।

उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस ने इसके साथ ही तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी कैंडीडेट घोषित कर दिया है। विलावानकोड सीट पर डॉ. थराहाई कुठबर्ट को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन

छठी लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट? 

राजस्थान, अजमेर- रामचंद्र चौधरी

राजस्थान, राजसमंद- सुदर्शन रावत

विज्ञापन

राजस्थान, भीलवाड़ा- डॉ. दामोदर गुर्जर

राजस्थान, कोटा- प्रह्लाद गुंजल

विज्ञापन

तमिलनाडु, तिरुनेल्वेली- रॉबर्ट ब्रूस

कांग्रेस जयपुर से बदल चुकी है उम्मीदवार 

आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को कांग्रेस की ओर से पांचवीं लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। कांग्रेस ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपना उम्मीदवार बदल दिया है। जयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा की दावेदारी वापस लेने के बाद यहां से गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा गया है। हालांकि खाचरियावास बीजेपी प्रत्याशी से विधानसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की ओर से अब तक कुल 6 लिस्ट जारी कर दी गई हैं। जिसमें कुल 190 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है।

विज्ञापन

नागौर से हनुमान बेनीवाल खुद लड़ेंगे चुनाव 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के लिए छोड़ दी थी। यहां से खुद हनुमान बेनीवाल ने ताल ठोकी है। उनका सामना ज्योति मिर्धा से होगा।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले मिला नोटों का जखीरा, गिनते-गिनते हांफ गए अधिकारी, देखें Video 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola