---विज्ञापन---

देश

उत्तरी कमान के प्रमुख का बड़ा बयान, कहा- हम POK वापस लेने को तैयार

नई दिल्ली: उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए तैयार है। उन्हें बस सरकार के आदेश का इंतजार है। #WATCH | As far as […]

नई दिल्ली: उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए तैयार है। उन्हें बस सरकार के आदेश का इंतजार है।

---विज्ञापन---

पीओजेके वापस लेने के रक्षा मंत्री के बयान पर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि जहां तक भारतीय सेना का संबंध है, वह भारत सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी। जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे, हम हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में इन्फेंट्री दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा था कि पाकिस्तान उसके कब्जे वाले कश्मीर अर्थात पीओके में लोगों पर अत्याचार कर रहा है और पाकिस्तान को इसके लिए अंजाम भुगतने पड़ेंगे।

---विज्ञापन---

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘शौर्य दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को फिर से हासिल करने का संकेत देते हुए कहा था कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सर्वांगीण विकास का लक्ष्य पीओके के हिस्से ‘‘गिलगित और बाल्टिस्तान तक पहुंचने के बाद’’ ही हासिल किया जाएगा.

 

First published on: Nov 22, 2022 09:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola