---विज्ञापन---

देश angle-right

’20 साल से इंतजार कर रहा हूं…’, पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर क्यों किया हमला? आरोपी ने खुद किया खुलासा

Farooq Abdullah Attacked: फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। गोली के छर्रे लगने से डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी घायल हो गए। वहीं पुलिस और NSG कमांडो ने पूर्व CM के सिर पर बंदूक तानने वाले को मौके पर ही दबोच लिया।

---विज्ञापन---

Farooq Abdullah Attacked: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला हुआ है। वे एक शादी समारोह में गए थे, जहां उनके पास एक शख्स आया। उसने बंदूक निकाली और फारूक अब्दुल्ला की कनपटी पर तान दी। वह ट्रिगर दबाने ही वाला था कि पीछे से धक्का लगा और वह गिर गया, लेकिन गोली चली और उसके छर्रे लगने से डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी घायल हो गए। पुलिस और NSG कमांडो आरोपी को मौके पर दबोचकर खूब पीटा।

हमलावर कौन है और उसने क्या बताया?

फारूक अब्दुल्ला पर बंदूक तानने और गोली चलाने वाले शख्स का नाम कमल सिंह जामवाल है। वह जम्मू के पुरानी मंडी इलाके में रहता है और यहां उसकी कई दुकानें हैं। कमल सिंह दुकानों के किराये से ही अपना गुजर बसर करता है। प्राथमिक पूछताछ में कमल ने पुलिस को बताया कि वह फारूक अब्दुल्ला को मारने के लिए 20 साल से इंतजार कर रहा है। फारूक को मारना उसका निजी एजेंडा है। उसने जिस बंदूक से हमला किया, वह उसकी निजी बंदूक है।

---विज्ञापन---

फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में चली गोलियां, बाल-बाल बचे पूर्व CM; उमर अब्दुल्ला ने पूछा – हमलावर इतना करीब कैसे पहुंचा

हमले के चश्मदीदों ने पुलिस को क्या बताया?

फारूक अब्दुल्ला के साथ मौजूद राकेश सिंह नामक शख्स ने आंखोंदेखी बताई है। राकेश ने पुलिस को जानकारी दी कि फारूक अब्दुल्ला, उनके कई समर्थक नेता और सरकार के मेंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष की बेटी की शादी में आए थे। जब वे जाने लगे तो एक शख्स आया और उसने पीछे से फारूक अब्दुल्ला पर बंदूक तान दी। सिक्योरिटी ने शख्स का हाथ धक्का देकर ऊपर किया और गोली चल गई, जिसके छर्रे नीचे आकर गिरे।

---विज्ञापन---

समर्थकों ने सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया

वहीं जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में शादी समारोह चल रहा था। फारूक अब्दुल्ला आए थे और उनकी सुरक्षा में पुलिस के साथ NSG के कमांडो भी तैनात थे, जो हमला होते देख एक्शन में आए और आरोपी को दबोच लिया। उसकी बंदूक जब्त कर ली है। हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने घेर कर पीटा भी था, लेकिन पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पूर्व CM पर इस तरह सरेआम हमला होना सुरक्षा में चूक है।

First published on: Mar 12, 2026 06:01 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola