फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में चली गोलियां, बाल-बाल बचे पूर्व CM; उमर अब्दुल्ला ने पूछा - हमलावर इतना करीब कैसे पहुंचा

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां फायरिंग हुई. दोनों फायरिंग में सुरक्षित हैं.

Abdullah (1)

फायरिंग के बाद कार्यक्रम में हंगामा मच गया.

विज्ञापन

जम्मू के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में फायरिंग की गई है. इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां फायरिंग हुई. दोनों फायरिंग में सुरक्षित हैं.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया, ‘एक फंक्शन में फायरिंग की घटना की खबर मिली है, जहां JKNC चीफ फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी मौजूद थे. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.’

विज्ञापन

पुलिस ने कमल सिंह जामवाल नाम के आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने फायरिंग क्यों की? पुलिस जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे कौन है?

फारुक अब्दुल्ला के बेटे और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाते हुए कहा कि Z+ NSG प्रोटेक्टेड पूर्व CM के इतने करीब हमलावर कैसे पहुंच गया.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अल्लाह मेहरबान है. मेरे पिता बाल-बाल बच गए. अभी डिटेल्स पूरी नहीं मिली हैं, लेकिन जो पता चला है वह यह है कि लोडेड पिस्टल वाला एक आदमी ने पॉइंट ब्लैंक रेंज में आकर गोली चला दी. क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने हत्या की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस समय जवाबों से ज्यादा सवाल हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि कोई Z+ NSG प्रोटेक्टेड पूर्व CM के इतने करीब कैसे पहुंच गया.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ