Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

चेन्नई में बड़ा हादसा, थर्मल पावर स्टेशन पर आर्च गिरने से 9 की मौत

उत्तर चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. स्टील आर्च गिरने से 9 मज़दूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल है. सभी मृतक असम और आसपास के इलाकों से थे. शुरुआत में केवल एक की मौत की सूचना थी, लेकिन बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि मृतकों की संख्या 9 है. TANGEDCO के अध्यक्ष डॉ. जे. राधाकृष्णन ने जानकारी दी कि यह घटना एन्नोर थर्मल पावर निर्माण स्थल पर हुई.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Sep 30, 2025 22:58
NCTPS
चेन्नई में बड़ा हादसा

उत्तर चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, थर्मल पावर स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा था. इस दौरान आर्च गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई हैं. शुरूआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे लेकिन अधिकारीयों के अनुसार, मृतकों की संख्या 9 हो गई है.

तमिलनाडु विद्युत बोर्ड के सचिव और तमिलनाडु उत्पादन एवं वितरण निगम (TANGEDCO) के अध्यक्ष डॉ. जे. राधाकृष्णन ने बताया, “एन्नोर थर्मल पावर निर्माण स्थल पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जहां एक स्टील आर्च गिर गया और 9 लोगों की मौत हो गई. ये लोग असम और आसपास के इलाकों के थे. एक व्यक्ति घायल है. BHEL के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं.”

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, “तमिलनाडु के चेन्नई में एक इमारत के ढहने से हुई दुर्घटना से दुखी हूं. इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे

---विज्ञापन---

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उत्तरी चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन के विस्तार के लिए निर्माण कार्य करते समय आज तिरुवल्लूर जिले के मिंजुर में एक निर्माण स्थल पर गिरने से असम के 9 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई है. हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए तमिलनाडु के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं.

यह भी पढ़ें: करूर हादसे में जिला सचिव और अन्य दो लोगों के खिलाफ केज दर्ज, सियासत भी हुई तेज

अवाडी पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि इमारत गिरने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. बचाव अभियान जारी है और आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है.

First published on: Sep 30, 2025 09:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.