G-20 में आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नहीं लौट पाए अपने देश, जानें क्यों?

Canada PM Justin Trudeau

Canada PM Justin Trudeau

विज्ञापन

Canada Prime Minister Justin Trudeau Stuck In India Due plane technical snag: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। पीएम जस्टिन जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अपने देश लौटने वाले थे, लेकिन टेकऑफ करने से पहले उनके विमान में टेक्निकल खराबी आ गई। इसके बाद कनाडा का पूरा डेलीगेशन दिल्ली में रुक गया है। भारतीय इंजीनियरों की टीम विमान को ठीक करने में जुटी है।

प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने बताया कि विमान की खराबी को रातों-रात ठीक नहीं किया जा सकता है। वैकल्पिक व्यवस्था जब तक नहीं हो जाती है, हमारा प्रतिनिधि मंडल भारत में ही रहेगा।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर जताई भारत की चिंता

कनाडा के पीएम शुक्रवार की शाम भारत आए थे। शनिवार को उन्होंने जी-20 में हिस्सा लिया। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने जस्टिस ट्रूडे से मुलाकात की और चरमपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। पीएम मोदी ने खासकर खालिस्तानी अलगाववादियों की ओर कनाडा के पीएम का ध्यान खींचा जिसमें राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़काई जा रही थी। भारत की धमकी दी जा रही थी। कनाडा में भारतीय समुदाय और उनके धार्मिक स्थलों को धमकी दे रहे हैं।

कनाडाई पीएम ट्रूडो ने अपने एक ट्वीट में पीएम मोदी से मुलाकात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी के साथ जी-20 की अपनी प्राथमिकताओं, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता, यूक्रेन का समर्थन करने और कानून के शासन को बनाए रखने पर अपने विचार रखे।

विज्ञापन

दो दिन चला जी-20 सम्मेलन

जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में दो दिन 9 और 10 सितंबर को भारत मंडपम में किया गया। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन समेत 20 देश शामिल हुए। इस दौरान अफ्रीकन यूनियन को जी-20 में शामिल किया गया। जी-20 अब 21 देशों का समूह बन गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ