Breaking: अब राज्यसभा में तख्तियां ले जाने वाले सांसदों पर होगी कार्यवाही
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: राज्यसभा में तख्तियां ले जाने वाले सांसदों पर कार्यवाही करने की तैयारी है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बीच अब से राज्यसभा में ‘प्लेकार्ड धारकों’ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
https://twitter.com/ani_digital/status/1552639186531864577?s=20&t=LsGHcFCTlDs54D5pqmhb5g
प्रदर्शन नहीं
एएनआई की खबर के अनुसार संसदीय नियमों के मुताबिक ‘राज्य सभा के सदस्यों को सदन में प्रदर्शन करना सही नहीं है। सदस्यों का सदन के रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करना आवश्यक है।
तख्तियाें का विरोध
गौरतलब है कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्यों के हाथों में तख्तियां रखने का विरोध किया है और सदस्यों से इससे दूर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं के साथ अपनी बैठकों में इस मामले को उठाया और उनसे संबंधित दलों के सदस्यों को तख्तियां दिखाने से रोकने की सलाह दी।
उल्लेख किया
बता दें कि राज्यसभा के तीन सदस्यों को निलंबित करने के लिए संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन द्वारा गुरुवार को पेश किए गए प्रस्ताव में व्यवधान के अन्य कृत्यों के साथ पहली बार आज सुबह तख्तियां प्रदर्शित” का विशेष रूप से उल्लेख किया गया था। जिन अन्य कृत्यों का उल्लेख किया गया है उनमें सदन के वेल में प्रवेश करना और नारे लगाना शामिल हैं, जिन्होंने सदन और सभापति के अधिकार की पूर्ण अवहेलना करते हुए सदन की कार्यवाही को बाधित किया।
23 सदस्य निलंबित
मॉनसून सत्र में राज्यसभा से 23 सदस्य निलंबित हो चुके हैं। लोकसभा में गुरुवार को भी स्थगन देखा गया।
संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद से विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों को विभिन्न मुद्दों पर स्थगन का सामना करना पड़ रहा है। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ और 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र के दौरान 18 बैठकें होंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: