Live Updates
रिहाई को मांग लेकर युवाओं ने भूख हड़ताल शुरू की
हिरासत में लिए गए मां वैष्णो देवी संघर्ष समिति के 18 सदस्यों की रिहाई को मांग लेकर कटरा के युवाओं ने भूख हड़ताल शुरू की। युवा बाबा श्रीधर चौक पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर वैठ गए।
युवाओं का कहना है की अगर संगर्ष समिति के लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, तो उन्हें हिरासत में नहीं लिए जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता तब तक वह भूख हड़ताल पर वैठेगे।
संभल में ASI का सर्वे
यूपी के संभल में आज एएसआई ने ऐतिहासिक धरोहरों का सर्वे किया। पृथ्वीराज चैहान की बावड़ी, क्षेमनाथ मंदिर, फिरोजपुर किला, जैसे स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसआई की टीम के साथ एसपी और डीएम भी मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य संभल को एक पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित करने का है।
प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत
महिलाओं को कैश बांटने के मामले में भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा के एक शख़्स ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि प्रवेश वर्मा और कुछ लोगों ने गलत मंशा से वोटों को प्रभावित करने का काम किया है। शिकायत में ये भी कहा गया है कि उन लोगों ने फर्जी दस्तावेज को असली बताते हुए आम लोगों को भ्रमित किया है। बाराखंबा रोड पुलिस स्टेशन में इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 170, 318(4), 335, 336 और 340 के तहत शिकायत दी गई है।
योगी सरकार ने 18 IAS को प्रमोट किया
यूपी की योगी सरकार ने 2009 बैच के 18 आईएएस अधिकारियों को प्रमोट करते हुए सचिव नियुक्त किया है।
प्रयागराज में लोगों ने मनाया क्रिसमस
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में क्रिसमस के अवसर पर एक चर्च में लोग प्रार्थना कर मोमबत्तियां जला रहे हैं।
दिल्ली के चर्च में प्रार्थना के लिए पहुंचे लोग
दिल्ली में क्रिसमस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च में प्रार्थना के लिए पहुंचे।
महाराष्ट्र के सीएम अटल अभिनंदन समारोह' में शामिल हुए
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर आयोजित 'अभिनंदन समारोह' में शामिल हुए।
आंध्र प्रदेश के सीएम वित्त मंत्री सीतारमण के आवास पर पहुंचे
दिल्ली: आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आवास पर पहुंचे।
धामी सरकार ने मुआवजे की घोषणा की
उत्तराखंड के नैनीताल में हुए बस हादसे में मृतकों के परिवारों को बीजेपी सरकार ने 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं गंभीर घायल व्यक्तियों के परिवारों को 3 लाख रुपये और सामान्य घायल व्यक्तियों के परिवारों को 15 से 25 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
ओखा में तीन श्रमिकों की मौत
गुजरात के ओखा में बुधवार को बंदरगाह पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें तीन श्रमिकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान क्रेन गिरने से 3 श्रमिकों की मौत हो गई। उन्हें हाॅस्पिटल ले जाया गया, जहां तीनों ने दम तोड़ दिया।
सौरभ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
सौरभ शर्मा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। कार से गोल्ड और कैश जब्ती के बाद यह एक्शन लिया गया है। भारत आने पर सीधे जांच एजेंसियां सौरभ शर्मा को अरेस्ट कर लेंगी। आयकर विभाग ने लुकआउट नोटिस जारी करने के लिए सिफारिश की थी।
कटरा में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जम्मू-कश्मीर के कटरा में पुलिस ने ताराकोट मार्ग और सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्रस्तावित 250 करोड़ रुपये की रोपवे परियोजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
केंद्रीय मंत्री ने आंध्रप्रदेश के सीएम नायडू से की मुलाकात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।
डोडा में बर्फ हटाने का काम चल रहा है
जम्मू-कश्मीर में डोडा में बर्फ हटाने का काम चल रहा है, ताकि पर्यटकों की आवाजाही को सुगम बनाया जा सके, क्योंकि यह बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ शीतकालीन आश्चर्यलोक में तब्दील हो गया है।
पीलीभीत में खालिस्तानी टेरर लिंक की जांच जारी
पीलीभीत एसपी अविनाश पांडे ने कहा, राज्य की एजेंसियां, एनआईए, एटीएस और अन्य केंद्रीय एजेंसियां पहुंच गई हैं और जांच कर रही हैं, हम बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं और आरोपियों की तस्वीरें दिखाने वाले होटलों, रेस्तरां, दुकानों पर जाकर जानकारी जुटा रहे हैं क्योंकि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल एक दिन पहले चोरी हो गई थी, जिसका मतलब है कि वे यहां रह रहे थे। ऐसी संभावना है कि किसी ने उन्हें (आरोपियों को) मोटरसाइकिल मुहैया कराई होगी, जांच जारी है।
हरियाणा में दीवार गिरी, बदायूं के चार बच्चों की मौत
हरियाणा में एक भट्ठे की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बदायूं के चार बच्चों की मौत हुई है। बच्चों के शव गांव पहुंचे तो परिवारों में कोहराम मच गया। 15 दिन पहले ही हरियाणा के सोनीपत जिले में काम करने के लिए बेरमई के लोग गए थे। वहां खेल रहे बच्चों पर दीवार गिर गई।
जापान के गवर्नर कोटारो ने किया ताजमहल का दौरा
जापान के यामानाशी स्टेट के गवर्नर कोटारो नागासाकी और उनका प्रतिनिधिमंडल इन दिनों भारत दौरे पर है। कोटारो ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल का दौरा किया। इस दौरान उनका प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।
दिल्ली में नड्डा के आवास पर NDA नेताओं की बैठक
दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर NDA नेताओं की बैठक चल रही है। गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू बैठक में मौजूद हैं।
कांग्रेस नेता अजय माकन का केजरीवाल पर बड़ा हमला
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने केजरीवाल को फर्जीवाल कह दिया। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक श्वेत पत्र जारी किया है। जिसमें कोरोनाकाल के दौरान हुई मौतों को लेकर निशाना साधा गया है। वहीं, केजरीवाल के शीश महल पर भी सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आप की सरकार के दौरान दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा है।
भांकरोटा अग्निकांड में झुलसे एक और शख्स की मौत
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए भांकरोटा अग्निकांड में झुलसे एक और शख्स की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। 70 फीसदी तक झुलसी विजेता और विजेंद ने दम तोड़ा है। हादसे में अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। 16 फिलहाल अस्पताल में हैं।
महाकुंभ में नाव की सवारी करते समय लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य
प्रयागराज महाकुंभ के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसी बीच प्रशासन की ओर से संगम में नाव की सवारी करते समय सभी श्रद्धालुओं के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। सीओ (जल पुलिस) रजनीश ने कहा कि सुरक्षा के तौर पर आदेश जारी किए गए हैं।
आगरा में सर्विस रोड पर दौड़ा बेकाबू डंपर, 7 वाहनों को मारी टक्कर
आगरा में एक बेकाबू डंपर ने सात वाहनों को टक्कर मार दी। भगवान टॉकीज की घटना है, जहां कई लोग घायल हुए है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, डंपर की चपेट में आने वाले घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक नशे की हालत में था।
पीएम मोदी ने दी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनको 'सदैव अटल' स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य रहा है कि वाजपेयी का आशीर्वाद मिला। मुझे उनका भरपूर सान्निध्य मिला है।
अटल समाधि स्थल पहुंचे पीएम मोदी, अमित शाह
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा अटल समाधि स्थल पहुंच गए हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मिली 5 लाख की आर्थिक मदद
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली को स्वास्थ्य कारणों के चलते ठाणे (भिवंडी) के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कांबली के इलाज में कोई कमी न रहे। कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कांबली को 5 लाख रुपये की निजी सहायता देने की घोषणा की है।
थोड़ी देर में वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे पीएम मोदी
थोड़ी देर में दिल्ली अटल स्मृति स्थल पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत केंद्र के सभी मंत्री पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान एनडीए के नेता चंद्रबाबू नायडू, जीतन राम मांझी, निर्मला सीतारमण, लल्लन सिंह, राममोहन नायडू, उपेंद्र कुशवाहा, किरेन रिजिजू आदि मौजूद रहेंगे।
रायसेन के बेतवा उद्गम स्थल से 108 कलश खजुराहो रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के खजुराहो में देश की पहली बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करेंगे। जिसको लेकर रायसेन जिले के ग्राम झिरी में स्थित बेतवा नदी के उद्गम स्थल से जल से भरे 108 कलशों को खजुराहो के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, कलेक्टर अरविंद दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।
सबरीमला में डिजिटल बुकिंग पर रोक, TDB ने लिया फैसला
केरल के सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में 25 और 26 दिसंबर को वार्षिक मंडल पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (TDB) ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए डिजिटल बुकिंग पर रोक लगाने का फैसला लिया है। मौके पर ही बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज गाजीपुर आएंगे
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा आज गाजीपुर का दौरा करेंगे। बुधवार को वे सबरी पीजी कॉलेज सिखड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद सिन्हा मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज जाएंगे।
अफगानिस्तान में पाकिस्तान का हवाई हमला, 15 लोगों की मौत
अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों में 15 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में हमला किया। जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोग मारे गए। मरने वालों में 5 एक ही परिवार के हैं। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह इस हमले का जवाब देगा। हमले की वजह पाकिस्तान और तालिबान के बीच बढ़ता तनाव है। पाकिस्तान का आरोप है कि तालिबान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों को शरण दे रहा है।
Breaking News Today 25 December: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो जम्मू कश्मीर में जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। जिसके कारण 5 जवान शहीद हो गए। वहीं, तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने पूछताछ की है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
14 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
46 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines