Brahmos Missile Misfire: ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायर मामले में वायुसेना के 3 अधिकारियों की सेवा समाप्त

Missile Misfire

नई दिल्ली: ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायर घटना के सिलसिले में मंगलवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के तीन अधिकारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। इन तीन अधिकारियों में एक ग्रुप कैप्टन और दो विंग कमांडरों को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया। वायुसेना की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायुसेना की ओर से बताया गया है कि 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के लिए मुख्य रूप से तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार द्वारा उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। अधिकारियों को आज 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं। जिन अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है उनमें एक ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर और एक स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने सहित मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए गठित एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (कर्नल) ने पाया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का उल्लंघन करते हुए अधिकारियों ने अचानक मिसाइल दागा था। तीनों अधिकारियों को मुख्य रूप से घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ