Bihar Rjd Prabhunath Singh Sentenced Life Imprisonment: दो वोट के लिए दो हत्या करने वाले राजद के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाने के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा है। बता दें कि प्रभुनाथ सिंह 1995 में मशरख में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी थी। कोर्ट ने 18 अगस्त को उन्हें दोषी करार दिया था और फैसला आज तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि दो विकल्प हैं, या तो हम जिंदगी देंगे या फिर मौत देंगे। जस्टिस विक्रम नाथ ने पूछा कि प्रभुनाथ सिंह के वकील से पूछा कि आपके मुवक्किल की उम्र कितनी है? इस पर वकील ने जवाब दिया और बताया कि प्रभुनाथ सिंह 70 साल के हैं। इसके बाद जज ने कहा कि फिर तो भगवान ही मालिक है।
2008 में इसी मामले में पटना कोर्ट ने किया था बरी
इससे पहले 2008 में पटना कोर्ट ने इस मामले में प्रभुनाथ सिंह को बरी कर दिया था। फिर 2012 में पटना हाई कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा। पटना कोर्ट और हाई कोर्ट से निराश मृतक के भाई ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि प्रभुनाथ सिंह फिलहाल विधायक रहे अशोक सिंह मर्डर केस में झारखंड के हजारीबाग सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
वोट नहीं देने पर दो लोगों की हत्या की थी
बता दें कि 1995 में बिहार विधानसभा चुनाव हो रहा था। इस दौरान छपरा जिले के के मशरख में एक मतदान केंद्र के पास 18 साल के राजेंद्र राय और 47 साल के दरोगा राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि दोनों ने प्रभुनाथ सिंह के कहने के बाद भी उन्हें वोट नहीं दिया था। इस चुनाव में प्रभुनाथ सिंह के प्रतिद्वंदी रहे अशोक सिंह की जीत हुई थी।
चुनाव के नतीजों के बाद प्रभुनाथ सिंह ने नवनिर्वाचित विधायक अशोक सिंह को 90 दिनों के अंदर जान से मारने की धमकी दी थी। ठीक 90वें दिन यानी 3 जुलाई 1995 को अशोक सिंह की हत्या कर दी गयी थी।
प्रभुनाथ सिंह… पहली बार निर्दलीय लड़े, विधायक भी बने
प्रभुनाथ सिंह पहली बार 1985 में निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्हें पहली बार में ही जीत मिली थी। पांच साल बाद यानी 1990 में उन्होंने लालू यादव की पार्टी राजद से चुनाव लड़ा और दोबारा विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 1998, 1999, 2004 और 2013 में महाराजगंज से लोकसभा चुनाव जीते।
प्रभुनाथ सिंह के निशाने पर रहती थीं सोनिया गांधी
प्रभुनाथ सिंह के निशाने पर अक्सर सोनिया गांधी रहती थीं। अप्रैल 2009 में प्रभुनाथ सिंह ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी होने का मामला उठाया था।
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
1 hr ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
2 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
3 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
5 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
6 hrs agoLIVE: 'कहां छिपे हैं ज्ञानेश कुमार?' प्रियांक खरगे का CEC पर निशाना
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines