Bengaluru Boyfriend leaked Partner’s Morphed Pics: बेंगलुरु के वेल्लोर में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की मॉर्फ्ड प्राइवेट पिक्चर्स कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक कर दी। साथ ही संजय कुमार नाम का आरोपी शख्स पिक्चर्स पर किए गए कमेंट्स को पढ़कर आंनद लेता था। जब इस बारे में उसकी गर्लफ्रेंड को पता लगा तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था लिव-इन रिलेशनशिप में
पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय एक व्यक्ति को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपनी लिव-इन पार्टनर की मॉर्फ्ड निजी तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, संजय कुमार पिछले कुछ समय से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले हैं और 10वीं कक्षा से एक-दूसरे को जानते थे। यह कपल शादी करने का प्लान बना रहा था। पुलिस ने बताया कि उस आरोपी व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड की अपलोड की गई पिक्चर्स पर आए कमेंट्स को पढ़ने में आनंद मिलता था। पीड़ित महिला ने संजय कुमार के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि किसी ने उसकी निजी तस्वीरें टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दी हैं।
आईपीसी के धाराओं के तहत मामला दर्ज
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर भारत दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के हिस्से के रूप में इन्वेस्टिगेटर्स ने उन तस्वीरों को हटाने के लिए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से संपर्क किया और उस कथित अकाउंट हॉल्डर की डिटेल्स भी मांगी, जिस हैंडल के माध्यम से उन तस्वीरों को ऑनलाइन अपलोड किया गया था।
लड़की के बॉयफ्रेंड ने ही ऑनलाइन पोस्ट की थी तस्वीरें
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि उन तस्वीरों को लड़की के बॉयफ्रेंड ने ही ऑनलाइन पोस्ट किया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने कहा कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मॉर्फ्ड तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
4 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
6 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
6 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
7 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
9 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
10 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
10 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines