Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चालक ने अपने ऑटो के पीछे कुछ ऐसे शब्द लिखवा लिए। जिसके बाद ऑनलाइन बहस छिड़ गई। चालक ने ऑटो के पीछे ‘वर्जिन या नॉट’ जैसे शब्द लिखवा लिए। जिसके बाद उसके ऑटो को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो गई। देखते ही देखते लोगों के बीच ऑनलाइन बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम बताया तो कुछ लोगों ने इसे सही नहीं माना। लोगों ने ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रियाएं दीं।
चालक ने महिलाओं के लिए अपने ऑटो के पीछे संदेश प्रदर्शित किया था। जिस पर कुछ ही देर में लोगों के बीच चर्चा होने लगी। इस संदेश को ‘retired sports fan’ नाम के अकाउंट से एक महिला ने शेयर किया। जिसका कैप्शन दिया गया है ‘बेंगलुरु की सड़कों पर कुछ कट्टरपंथी नारीवाद। यहां पतली या मोटी, सांवली या गोरी… सभी लड़कियों को बराबरी का हक और सम्मान मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें:‘सुंदर लड़कियां किसानों के बेटों से शादी नहीं करतीं…’, NCP समर्थित विधायक का विवादित बयान, कांग्रेस भड़की
कई लोगों ने ऑटो चालक की मुहिम की सराहना की। जो इसे महिला सशक्तीकरण से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स इसे गलत और भड़काऊ संदेश बता रहे हैं। जिस पर तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर्स लिखता है कि यह कट्टरपंथी नहीं हो सकता। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि उसने ऑटो पर इससे भी खराब बातें लिखी देखी हैं।
some radical feminism on the roads of bangalore pic.twitter.com/EtnLk75t3A
— retired sports fan (@kreepkroop) September 30, 2024
एक यूजर लिखता है कि सम्मान की बात शायद चालक के मन में काफी विचार के बाद आई है। यह आज की नारीवाद की स्थिति को दिखाता है। जो लोग ऐसे महिलाओं को सम्मान में नारे लिखते हैं, वास्तव में वही सबसे अधिक विषाक्त होते हैं। एक यूजर लिखता है कि कुंवारी या कुंवारी नहीं के बजाय विवाहित और अविवाहित जैसे शब्द लिखने चाहिए थे। महिलाओं का सम्मान करना जरूरी है। एक शख्स कमेंट करता है कि उसे ऑटो पसंद है। सही शब्द लिखे गए हैं। सभी महिलाएं सम्मान की हकदार हैं। धार्मिक तौर पर भी इसका पालन जरूरी है।
यह भी पढ़ें:मैनेजर का मर्डर करने निकला, अचानक चलती बस में कंडक्टर को घोंप दिया चाकू; ये थी वजह… वीडियो वायरल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।