---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

‘सुंदर लड़कियां किसानों के बेटों से शादी नहीं करतीं…’, NCP समर्थित विधायक का विवादित बयान, कांग्रेस भड़की

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में एनसीपी (अजित पवार) समर्थित निर्दलीय विधायक ने विवादित बयान दिया है। बेटियों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद वे कांग्रेस के निशाने पर हैं। विधायक मर्यादा भूल गए और कहा कि सुंदर लड़कियां किसानों के बेटों से शादी नहीं करती हैं। विस्तार से आपको पूरी बात बताते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के निर्दलीय विधायक देवेंद्र भुयार ने विवादित बयान दिया है। जिसके बाद महाराष्ट्र की सियासत गर्माई हुई है। देवेंद्र भुयार ने एक जनसभा में कहा कि सुंदर लड़कियां किसानों के बेटों से शादी नहीं करती हैं। किसान के बेटे को तो निम्न स्तर की दुल्हन से ही शादी करके संतोष करना पड़ता है। सुंदर दिखने वाली लड़कियां ऐसे आदमी से शादी करना पसंद करती हैं, जिसके पास स्थिर नौकरी हो या फिर अच्छा बिजनेस। इस दावे के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बता दें कि देवेंद्र भुयार अमरावती की वरुद-मोर्शी सीट से निर्दलीय जीतकर आए हैं। वे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के समर्थक माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें:‘वोट दे देंगे, बस ये पानी पीकर दिखा दो…’, नेताओं से क्यों डिमांड कर रहे इस गांव के लोग? वीडियो वायरल

---खबर नीचे जारी है---

मंगलवार को वे वरुद तहसील में आयोजित कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़की सुंदर है तो मेरे और आप जैसे व्यक्ति से शादी करना पसंद नहीं करेगी। वह लड़की नौकरी या बिजनेस वाले व्यक्ति को ही अहमियत देगी। भुयार यहीं नहीं रुके। इसके बाद कहा कि जो लड़कियां कम सुंदर हैं, यानी दूसरे नंबर हैं, वे किराने की दुकान या पान बेचने वाले शख्स से शादी करने को अहमियत देंगी। किसान से शादी करने के लिए तीसरे नंबर की लड़कियां ही तैयार होंगी। ऐसी शादी के बाद जो बच्चे होते हैं, वे भी सुंदर नहीं होते। इस बयान की कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने आलोचना की है।

कांग्रेस का निशाना, जनता जवाब देगी

पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ने कहा कि अजित पवार जैसे लोगों को अपने विधायकों को कंट्रोल में रखना चाहिए। जो लोग सत्ता में हैं, उनको महिलाओं के बारे में कुछ भी कहने का हक नहीं है। मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करें। महिलाओं के साथ इस तरह के वर्गीकरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले चुनाव में जनता भुयार को इसका जवाब देगी। बता दें कि कुछ ही समय बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं।

---खबर नीचे जारी है---

प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता लगातार वोटर्स को लुभाने के लिए उनके पक्ष में बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश में होने वाले चुनाव में महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद गुट) और महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित गुट) के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:HOT सीट सिरसा… गोपाल कांडा और गोकुल सेतिया में कांटे का मुकाबला, HLP-INLD गठबंधन से कितने बदले समीकरण?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 02, 2024 08:25 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola