चैतन्यानंद के ठिकानों का हुआ खुलासा, बाबा लड़कियों को यहां रखने के लिए करता था प्रयोग

बाबा चैतन्यानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जैसे जैसे पूछताछ गहन होती जा रही है बाबा से जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं। बाबा पर 17 लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बाबा चैतन्यानंद

बाबा चैतन्यानंद

विज्ञापन

बाबा चैतन्यानंद केस में बड़ा खुलासा हुआ है। 17 लड़कियों ने बाबा चैतन्यानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आगरा से बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर को दिल्ली पटियाला कोर्ट में बाबा की पेशी हुई। इस दौरान खुलासा हुआ कि बाबा लड़कियों देशभर में कहां कहां रखता था। बाबा लड़कियों को उत्तराखंड तक ले जाया करता था। दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि बाबा लड़कियों को दिल्ली के स्कूल से ले जाकर अल्मोड़ा, गुड़गांव, फरीदाबाद ले जाया करता था। दिल्ली पुलिस ने लड़कियों के बयान के आधार पर कोर्ट में पक्ष रखा है।

पुलिस को मिली 5 दिन की रिमांड

यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे बाबा स्वामी चैत्यानंद सरस्वती को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पटियाला हाउस कोर्ट ने चैत्यानंद सरस्वती को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। दिल्ली पुलिस आरोपी बाबा चैत्यानंद सरस्वती से पूछताछ करेगी। दिल्ली पुलिस ने बाबा की 5 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की थी।

विज्ञापन

3 फोन 1 आईपैड बरामद

दिल्ली पुलिस ने बाबा चैतन्यानंद को यूपी के आगरा से गिरफ्तार किया है। बाबा के पास से 3 फोन 1 आईपैड बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से 5 दिन की रिमांड की मांग की थी। दिल्ली पुलिस ने कहा यह मोलेशटेशन का मामला है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमें बाबा से पीड़ित लड़कियों का कंफ्रंट करवाना है। यह भी आरोप है कि बाबा ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ