असम के गुवाहाटी में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी 30 वर्षीय रामानुज गोस्वामी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के उसे मेडिकल जांच के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) से हाटीगांव थाने ले जाया जा रहा था. इसी दौरान नरकासुर पहाड़ी इलाके के पास उसने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और चलती पुलिस गाड़ी से छलांग लगा दी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाहन से कूदने के बाद रामानुज गहरी खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस टीम ने उसे तुरंत बाहर निकाला और इलाज के लिए GMCH पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
रामानुज पर पत्नी की हत्या का आरोप
रामानुज पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी रिया तालुकदार की हत्या का आरोप था. पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को गुवाहाटी स्थित उनके फ्लैट में कथित तौर पर हत्या की गई थी. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था. इसी शक को हत्या की वजह बताया जा रहा है.
कब हुआ मामले का खुलासा?
घटना के कुछ समय बाद फ्लैट के आस-पास रहने वाले पड़ोसियों को जब घर से बदबू आनी शुरू हुई तब मामले का खुलासा हुआ. फ्लैट से बदबू आने पर जब लोगों ने शिकायत की तो पुलिस जांच करने पहुंची. इस दौरान पुलिस ने रेफ्रिजरेटर में रखे एक काले पॉलीथिन बैग से महिला का कटा हुआ सिर और उंगलियां बरामद कीं. घटनास्थल से खून से सना एक धारदार हथियार भी मिला, जिसे कथित हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार माना जा रहा है.
पुलिस ने रामानुज को 6 सितंबर को गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या और धारा 238 के तहत सबूत मिटाने से जुड़ा मामला दर्ज किया गया था. वह सात दिन की पुलिस रिमांड पर था.
यह भी पढ़ें- जिस होटल में ठहरी थी गर्लफ्रेंड, उसी में किया चेक-इन; फिर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर ले ली जान
आरोपी को नहीं है कोई पछतावा
जांच के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या को लेकर कोई पछतावा नहीं जताया. पुलिस के अनुसार, उसने कहा कि उसे कोई अफसोस या माफी नहीं मांगनी है. उसने यह भी धमकी दी थी कि अगर उसे जेल से बाहर आने का मौका मिला तो वह उस व्यक्ति को भी मार देगा, जिसे वह अपनी पत्नी का करीबी बताता था. पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने घटना के समय नशे में होने की बात कही थी. फ्लैट से शराब की खाली बोतलें भी बरामद की गई थीं. रिया के परिवार ने आरोपी पर नशे की लत और पहले से कुछ अन्य विवादों में शामिल होने के आरोप लगाए थे. जिनकी पुलिस जांच कर रही थी.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines