Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी (Anant-Radhika Pre Wedding) का कल आखिरी दिन था। प्री-वेडिंग खत्म होने के बाद सभी सितारों ने जामनगर को अलविदा कहना शुरू कर दिया है। यह प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से 3 मार्च तक चली। जिसमें विदेशी मेहमानों से लेकर हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। अंबानी परिवार के इस ग्रैंड इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया है। तो आइए जानते हैं कि इन तीन दिनों के दौरान जामनगर में क्या कुछ खास देखने को मिला है।
रिहाना की परफॉर्मेंस
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन कैरेबियन पॉप स्टार रिहाना ने सुर्खियां बटोरी थीं। रिहाना के लाइव कॉन्सर्ट ने समारोह में रंग जमा दिया था। इस दौरान अंबानी फैमिसी भी रिहाना के साथ स्टेज पर मौजूद थी। रिहाना का यह भारत में पहला लाइव परफॉर्मेंस था। जिसके लिए रिहाना ने लगभग 50 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। हालाकि स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना की ड्रेस भी फट गई थी। जिसकी वजह से रिहाना ट्रोल भी होने लगी थीं।
अंबानी परिवार की स्पीच
प्री-वेडिंग के पहले दिन मुकेश अंबानी ने वेलकम स्पीच के साथ सभी मेहमानों का स्वागत किया। तो वहीं अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की स्पीच सुनने को मिली थी। इस दौरान अनंत अंबानी की इमोशनल स्पीच सुनकर मुकेश और नीता अंबानी की आंखों में भी आंसू आ गए थे। राधिका ने भी सास को शुक्रिया अदा करते हुए खुद को सौभाग्यशाली बताया था।
जंगल सफारी
प्री-वेडिंग के दूसरे दिन सभी मेहमानों को ‘वंतारा’ का टूर करवाया गया था। इस दौरान अनंत अंबानी के साथ मार्क जुकेरबर्ग और उनकी पत्नी भी नजर आईं थीं। इस इवेंट की थीम ‘ए वॉक टू द वाइल्ड साइड’ थी। जिसका ड्रेस कोड ‘जंगल फीवर’ था। ऐसे में पूरी अंबानी फैमिली और प्री-वेडिंग में आए मेहमानों ने जंगल में हाथियों के साथ ट्रिप एन्जॉय की थी।
तीनो खान दिखे एक साथ
शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को एक फ्रेम में देखना हर किसी का सपना है। जो कि अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग मे पूरा हुआ है। प्री-वेडिंग के दूसरे दिन तीनों खान ने स्टेज पर एक-साथ परफॉर्म किया। इस दौरान साउथ सुपरस्टार राम चरण ने भी तीनों खानों के साथ ‘नाचो नाचो’ गाने का सिग्नेचर स्टेप किया था। इसके अलावा इवेंट को होस्ट करने के दौरान शाहरुख खान का ‘जय श्री राम’ वाला नारा भी काफी पॉपुलर हुआ था।
सितारों की मस्ती
अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग के दूसरे दिन बॉलीवुड सितारों ने जमकर धमाल मचाया था। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो ने मिलकर डांडिया खेला। तो वहीं करीना कपूर खान भी पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की आवाज पर ठुमके लगाते दिखीं थीं। इसके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ‘गल्लां गूड़ियां’ गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी थी। वहीं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ गाने पर डांस किया था।
राधिका मर्चेंट का ब्राइडल डांस
प्री-वेडिंग के तीसरे दिन अनंत और राधिका की ग्रैंड एंट्री हुई। जिसके बाद राधिका मर्चेंट के ब्राइडल डांस पर पूरी महफिल की नजरें जा टिकीं। अनंत और राधिका के रोमांटिक अंदाज ने प्री-वेडिंग में चार चांद लगा दिए हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट शाहरुख खान और काजोल के गाने ‘रब्बा मैन्नु की हो गया’ पर बेहतरीन डांस मूव्स करते दिखाई दे रही थीं।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
4 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
5 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines