5 लोगों की डूबने से मौत, ऑल्टो कार नहर में गिरी; महाराष्ट्र के सांगली में हादसा

Maharashtra Sangli Alto Car Drowned: ऑल्टो कार के नहर में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसा महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ है। खबर लिखे जाने तक हादसास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Alto Car Drowned Into Canal People Killed Maharashtra Sangli Accident

लोगों ने नहर में कार देखी और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

Alto Car Drowned Into Canal: महाराष्ट्र के सांगली जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के तासगांव मनेरापूरी में बह रही टाकारी नहर में एक ऑल्टो कार गिर गई। नदी में डूबने से कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। एक घायल हुआ है। हादसास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। ऑल्टो कार को नहर से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी, पुलिस कर्मी और लोग मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। आज सुबह ग्रामीणों ने नहर में कार को तैरते हुए देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर गोताखोरों को बुलाया, जो लोगों के साथ मिलकर नहर में उतरे। मरने वाले लोग एक ही परिवार के हैं और गांव तासगांव के ही रहने वाले थे।

विज्ञापन

 

खबर अपडेट की जाएगी…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ