Ayodhya Ram Mandir शुरू होते ही रिलायंस, एयरटेल और वोडाफोन का बड़ा ऐलान

Mukesh Ambani on network infra of Ayodhya: राम मंदिर बनाने के लिए कुल 3200 करोड़ रुपये का दान मिला है। कई बड़े उद्योगपतियों, खेल और सिनेमा जगत की हस्तियों और साधु-संतों ने भी दान दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरत के एक व्यापारी ने 101 किलो सोना दान दिया है जिसकी कीमत करीब 70 करोड़ है।

Ram Mandir Inauguration

मुकेश अंबानी

Airtel Reliance Vodafone increase mobile network connectivity in Ram temple Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है। हजारों करोड़ की लागत से बनाया गया यह मंदिर दुनिभर के लोगों के लिए आकर्षण और आस्था का केद्र बन गया है। इस मंदिर को बनाने में बहुत से लोगों ने दान दिया है। मंदिर बनने में केंद्र और राज्य सरकार का पैसा नहीं लगा है। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने राम मंदिर ट्रस्ट को 2 करोड़ 51 लाख रुपये का दान दिया है।

मुकेश अंबानी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। समारोह में उनके साथ पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा, दामाद आनंद पीरामल, बेटे आकाश और अनंत के साथ बहू श्लोका मेहता और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी मंदिर के उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी भी मौजूद रहे। समारोह में और भी कई धनकुबेर मौजूद रहे। इसमें सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो (Zoho) के सीईओ श्रीधर वेम्बु भी हैं।

एयरटेल, रिलायंस, वोडाफोन का ऐलान

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारती एयरटेल ने हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों और अन्य स्थानों सहित पूरे अयोध्या के पर्यटन स्थलों में अपना कवरेज बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं रिलायंस जियो सहित तीन निजी दूरसंचार कंपनियों ने कनेक्टिविटी में सुधार करने का ऐलान किया है। वोडाफोन आइडिया ने भी नेटवर्क क्षमता को बढ़ाने का ऐलान किया है।

11 करोड़ के सोने का मुकुट

वहीं गुजरात के एक हीरा कारोबारी ने रामलला की मूर्ति के लिए 11 करोड़ रुपये का सोने का मुकुट दान किया है। इस मुकुट का वजह करीब 4 किलोग्राम है। यह मुकुट हीरों और कीमती रत्नों से सजा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम मंदिर के लिए सूरत के ही एक अन्य कारोबारी ने 101 किलो सोना दान में दिया है।

समारोह में शामिल हुए 4 सीजेआई

बता दें कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के 4 पूर्व मुख्य न्यायधीश भी शामिल हुए। जिन पूर्व सीजेआई ने इसमें भाग लिया उनका नाम वीएन खरे, एनवी रमणा, जेएस खेहर और यूयू ललित है। वहीं रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण ने भी इस समारोह में भाग लिया। वे राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के जजों में से एक थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ