लोकसभा चुनाव जीतने के लिए क्या होगी भाजपा की रणनीति? गुजरात में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का बड़ा दावा

BJP President JP Nadda on Lok Sabha elections in Gujarat: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विश्वास जताया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत मिलेगी। चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं।

JP Nadda

जेपी नड्डा बने राज्यसभा में सदन के नेता

Gujarat Gandhinagar Ahmedabad BJP President JP Nadda inaugurates BJP office: लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है देशभर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने इसके लिए तैयारी शुरु कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुजरात दौर पर हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के साथ गांधीनगर लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव की जो प्रक्रिया प्रारंभ होगी उसके लिए कार्यालयों का उद्घाटन करते हुए बीजेपी गुजरात के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा और मुलाकात होगी। यह कार्यालय और इसके साथ जो अन्य कार्यालय आज चुनाव की दृष्टि से खोले जाएंगे, मुझे आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि हमलोग पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकसभा के चुनाव में यशश्वी भी होंगे और जो हमारा पुराना रिकॉर्ड है उससे कहीं अधिक सीटों के साथ चुनाव जीतक आएंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी को फिर आशीर्वाद देगी गुजरात की जनता-नड्डा

विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि जहां तक गुजरात का सवाल है आपका ट्रैक रिकॉर्ड सभी 26 सीटों में 26 रहा है। मुझे विश्वास है कि इसबार 2024 में भी गुजरात की जनता पीएम मोदी को फिर से आशीर्वाद देकर 2024 में 26 में 26 सीटें देकर जीत दिलाएगी और देश को पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, समर्थ भारत और सक्षम भारत की तरफ ले जाने में हम सब योगदान करेंगे।

विज्ञापन

आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस है बीजेपी का नया कार्यालय-नड्डा

नड्डा ने कहा कि गुजरात हमेशा आगे रहा है और इसबार भी वह नंबर 1 पर रहकर अपनी पूरी भूमिका अदा करेगा। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं। उनको विश्वास दिलाता हूं कि उनके द्वारा किए गए कार्यों से हमें यश भी मिलेगा। गुजरात की जनता हमें पूरा आशीर्वाद देगी, ऐसा मेरा विश्वास है। जिस कार्यालय का मैंने श्रीगणेश किया वह बिल्कुल आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस है। यह आधुनिक तरीके से चुनाव लड़ने में सक्षम है। ऐसे ही अन्य कार्यालय भी बन रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ