Air India: एयरबस-बोइंग से एयर इंडिया 70 अरब डॉलर में खरीदेगा 470 विमान, पेरिस एयर शो में हुई डील

Air India flight, Air India, Air India official assault, Air India complaint, DGCA complaint, official assaulted midair, Sydeney-Delhi Flight

Air India: इंडिगो के बाद मंगलवार को एयर इंडिया ने नए विमान खरीदने की बड़ी डील की है। यह डील पेरिस में चल रहे एयर शो में हुई। टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एयरबस से 250 एयरबस विमान और 220 नए बोइंग जेट खरीदने का ऑर्डर दिया। इस पर 70 अरब डॉलर खर्च होंगे। सोमवार को इंडिगो ने दुनिया के एविएशन खरीद-फरोख्त के इतिहास की सबसे बड़ी डील की थी।

विज्ञापन

एयर इंडिया ने ट्वीट के जरिए डील की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा कि यह साझा करने में खुशी हो रही है कि हमने अपने बेड़े की ताकत बढ़ाने के लिए 470 नए विमान जोड़ने के लिए आज पेरिस एयर शो में Airbus और BoeingAirplanes के साथ खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एयर इंडिया नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंडिगो एयरबस से खरीद रहा 500 प्लेन

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को 500 एयरबस A320 फैमिली एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर एयरलाइन को 2030 और 2035 के बीच डिलीवर होगा।

यह 500 विमानों का ऑर्डर न केवल इंडिगो का सबसे बड़ा ऑर्डर है, बल्कि एयरबस के साथ किसी भी एयरलाइन द्वारा खरीदा गया अब तक का सबसे बड़ा एकल विमान भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ