एक बार फिर चीन की ना-PAK हरकत: लश्कर आतंकी साजिद मीर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के प्रस्ताव पर लगाया वीटो

China, United Nations, Lashkar-e-Tayyiba, terrorist Sajid Mir, global terrorist, 26/11 Mumbai terrorist attacks

26_11 Mumbai terrorist attacks

विज्ञापन

China on Lashkar-e-Tayyiba terrorist: चीन एक बार फिर इंटरनेशनल लेवल पर आतंकवाद के मोर्चे पर बेनकाब हो गया है। चीन ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी की लिस्ट में डालने के भारत-अमेरिका के प्रस्ताव पर यूनाइटेड नेशंस में वीटो लगाते हुए रोक लगा दिया है। साजिद मीर 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में शामिल था। अमेरिका ने साजिद मीर पर 5 मिलियन डॉलर का इनाम रखा हुआ है। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ने आतंकियों को भेजकर मुंबई में हमला कराए थे।

विज्ञापन

चीन चौथी बार इंटरनेशनल लेवल पर बेनकाब

यह चौथी बार है जब चीन ने यूनाइटेड नेशंस में भारत-अमेरिका के साझा प्रस्ताव में अपनी टांग अड़ाई है। इससे पहले वह लश्कर-ए-तैया और जमात उद दावा के लीडर अब्दुल रहमान मक्की, जैश के लीडर मसूद अजहर के भाई रऊफ अजहर के मामले में रोड़ा अटका चुका है।

90 के दशक में लश्कर से जुड़ा साजिद

साजिद मीर 90 के दशक में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। वह भारत समेत कई देशों का मोस्ट वांटेड है। मुंबई हमले के लिए भी उसे जिम्मेदार माना जाता है। वह मुंबई हमले के दौरान सैटेलाइट फोन के जरिए हमले में शामिल आतंकियों को अलग-अलग निर्देश दे रहा था।

विज्ञापन

एफबीआई ने घोषित किया था 5 लाख का इनाम

साजिद को अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने मोस्ट वांटेड घोषित किया था। उस पर 5 मिलियन का इनाम रखा है। पाकिस्तान साजिद मीर को मरा घोषित कर चुका है। एफबीआई का मानना हैकि साजिद मीर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करा ली है। साजिद मीर को वसी भाई, अली भाई, मूसा, साजिद मजीद आदि नामों से जाना जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ