हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एअर इंडिया की दो और उड़ानें रद्द, दिल्ली से पेरिस जाने वाली थी फ्लाइट

Air India Flights Cancelled : दिल्ली से पेरिस जाने वाली और पेरिस से दिल्ली आने वाली फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। प्री फ्लाइट जांच में कुछ तकनीकी खराबी आने के बाद एअर इंडिया ने यह फैसला लिया।

विज्ञापन
एअर इंडिया की दो फ्लाइटें कैंसिल।

Air India Flights Cancelled : अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एअर इंडिया की दो और उड़ानें रद्द हो गईं। ये फ्लाइटें दिल्ली से पेरिस जाने वाली थी, लेकिन अचानक से उड़ानें रद्द कर दी गईं। ये बोइंग ड्रीमलाइनर के विमान हैं। आज फ्लाइट AI 143 और कल यानी बुधवार को AI 142 उड़ान भरने वाली थी।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि आज यानी 17 जून को दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI143 को रद्द कर दिया गया है। अनिवार्य प्री-फ्लाइट जांच में एक समस्या की पहचान की गई है, जिसे फिलहाल ठीक किया जा रहा है। हालांकि, पेरिस चार्ल्स डी गॉल (CDG) एयरपोर्ट पर रात के संचालन पर प्रतिबंध के तहत आने वाली उड़ान को देखते हुए उक्त उड़ान को रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढे़ं : एअर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रहे बोइंग प्लेन को लौटाया वापस

विज्ञापन

एयरलाइन ने यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की

उन्होंने आगे कहा कि एयरलाइन होटल में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था कर रही है। साथ ही लोगों की ओर से यात्रा कैंसिल करने पर पूरी राशि वापसी करने की पेशकश की गई है। परिणामस्वरूप, 18 जून, 2025 को पेरिस से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI142 भी कैंसिल कर दी गई है। इससे पहले सुबह तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया के विमान AI 159 को रद्द कर दिया गया था।

अहमदाबाद में प्लेन हुआ था क्रैश

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया का पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट और क्रू मेंबर समेत 270 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद शवों का पहचान करना मुश्किल था, जिस पर डीएनए टेस्ट के जरिए परिजननों को डेड बॉडी सौंपी जा रही है। साथ ही एअर इंडिया ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में मुआवजा देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश में बचाई गई 31 लोगों की जान, फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने झोंक दी थी पूरी ताकत

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola