Air India Express New Flights: एयर इंडिया एक्सप्रेस काठमांडू, बैंकॉक सिंगापुर, वियतनाम और कोलंबो के लिए अपनी नई उड़ानें शुरू करने पर विचार कर रही है। काठमांडू के लिए तो मार्च 2025 तक उड़ानें स्टार्ट भी कर दी जाएंगी। इसके अलावा अन्य गंतव्यों के लिए भी जल्द उड़ानों की तारीखों का ऐलान होगा। शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने मीडिया में ये जानकारी दी है।
ढाका के लिए फिलहाल उड़ानें स्थगित
एमडी ने कहा कि एयरलाइन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि किफायती एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने बेड़े का आकार बढ़ा रही है। नए मार्गों पर नई उड़ानें शुरू की जा रही हैं। हालांकि, एयरलाइन ने बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट का हवाला देते हुए कोलकाता और ढाका के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की अपनी योजना फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: शहाबुद्दीन की नाक में दम करने वाले पूर्व DGP डीपी ओझा कौन? जिनके निधन से हर आंख नम
नए और महत्वपूर्ण बाजार पर है नजर
बता दें इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ढाका के लिए छह साप्ताहिक उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई थी। प्रबंध निदेशक ने कहा कि ढाका हमारे लिए एक नया और महत्वपूर्ण बाजार है लेकिन वहां की स्थिति के कारण हमने फिलहाल उन योजनाओं को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही परिस्थितियां सही होंगी हम ढाका के लिए फ्लाइट शुरू कर देंगे।
3 साल में 400 नए विमान खरीदने की योजना
एयर इंडिया एक्सप्रेस से नवंबर 2024 में देश में रोजाना कुल 5 लाख यात्रियों ने सफर किया है। कंपनी का लक्ष्य है कि मार्च 2025 तक वह बेड़े का आकार मौजूदा 90 विमानों से बढ़ाकर 100 से अधिक विमान कर लेगी। बता दें इससे पहले ही एयर इंडिया समूह अगले तीन सालों में 400 नए विमान खरीदने की घोषणा कर चुका है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: सस्ते प्लॉट के ड्रॉ में नहीं मिला मौका… तो नई योजना में करें अप्लाई, देखें फुल डिटेल
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
1 hr ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
1 hr ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
1 hr ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
3 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
7 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च जारी, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines