हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Operation Sindhu: 'तुर्कमेनिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भेजेंगे विमान' ऑपरेशन सिंधु पर बोले विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन

Operation Sindhu: इरान के बाद अब तुर्कमेनिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ऑपरेशन सिंधु के तहत आज एक विमान वहां भेजा जाएगा। चलिए जानते हैं कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ने इसको क्या कहा है…

विज्ञापन
ऑपरेशन सिंधु पर क्या बोले विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन (ANI)

Operation Sindhu: भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 110 भारतीय नागरिकों के पहले ग्रुप को सुरक्षित भारत ले आया है। ये सभी ईरान में पढ़ने वाले भारतीय छात्र थे, जिनका विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि तुर्कमेनिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को भी सुरक्षित वापस लाया जाएगा। इसके लिए आज तुर्कमेनिस्तान में एक और विमान भेजा जाएगा।

तुर्कमेनिस्तान में भेजेंगे विमान

कीर्ति वर्धन सिंह ने आगे बताया कि तुर्कमेनिस्तान से भारतीय लोगों को निकालने के लिए आज एक और विमान भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से इन देशों में भारतीय नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन जारी की गई है, जो 24 घंटे खुली है। तुर्कमेनिस्तान और आर्मेनिया के साथ भारत का अच्छा सहयोग है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे स्थिति बढ़ेगी, हम ईरान से सभी भारतीयों को निकालने के लिए और अधिक विमान या चार्टर उड़ानें भेजेंगे। सभी भारतीय नागरिकों की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है और हम उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए सब कुछ करेंगे। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अभी इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना को शामिल करने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Iran Israel War: ईरान से 110 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली उतरा विमान, एयरपोर्ट पर बोले- हम सरकार के आभारी

ईरान से वापस आए 110 भारतीय छात्र

बता दें भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु के पहले ग्रुप में 110 भारतीय छात्रों को उत्तरी ईरान से सुरक्षित बाहर निकाला और आज सुबह नई दिल्ली पहुंचाया। इसके बाद भारत सरकार ने ईरान और आर्मेनिया की सरकारों का इस प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि ईरान में फंसे हर एक भारतीय को वापस लाया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola