Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ओडिशा पर्व 2026 में शामिल हुईं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार की 5 की 5 सीटों पर NDA के प्रत्याशी जीतकर राज्यसभा सांसद बनकर जाएंगे- चिराग पासवान
watch पटना (बिहार): केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्यसभा चुनाव 2026 पर कहा,"हम पूरी तरीके से तैयार हैं इसमें किसी बात का संदेह ही नहीं है बिहार की 5 की 5 सीटों पर NDA के प्रत्यासी जीतकर राज्यसभा सांसद बनकर जाएंगे। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है। हमारे पास संख्या बल है पूरा… pic.twitter.com/xcjTQXJhEa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: घायल बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने TMC वर्कर्स से झड़प में घायल BJP कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाकुंभरी देवी मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AI समिट प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के इंचार्ज मनीष शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
पटियाला हाउस कोर्ट ने मनीष शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला 18 मार्च के लिए सुरक्षित रख लिया है. उन्होंने एआई समिट विरोध प्रदर्शन मामले में अग्रिम जमानत मांगी थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र या देश में LPG की कोई कमी नहीं- फडणवीस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अकासा एयरलाइंस ने बढ़ाए फ्लाइट टिकट के दाम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में एक जनसभा में भाग लिया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कैथल में सीएम योगी ने किया संबोधित
हरियाणा के कैथल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई वर्षों बाद, इतने विशाल संख्या में संत और श्रद्धालु सोंगल में एकत्रित हुए हैं। इस पवित्र भूमि पर, जिसने हर युग में अपना प्रभाव दिखाया है, आज मुझे इस पवित्र भंडारा (सामुदायिक भोज) और धर्म सभा के माध्यम से आपके दर्शन (आशीर्वाद) प्राप्त करने और आपके माध्यम से उस पवित्र परंपरा को अपना सम्मान अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक.. पुलिसकर्मियों को दौड़ाता दिखा बैल
बिहार के बेगूसराय में उस वक्त अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर के उतरने से ठीक पहले हेलिपैड पर एक बैल घुस आया। समृद्धि यात्रा के तहत सीएम के पहुंचने से पहले यह बैल अचानक सुरक्षा घेरे में आ गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को दौड़ा दिया।
स्थिति ऐसी हो गई कि एक पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। कुछ देर तक हेलिपैड पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में पीएम मोदी ने लोगों को किया संबोधित
असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा का मंत्र है विकास की दौड़ में पिछड़े लोगों को प्राथमिकता देना। कांग्रेस सरकारें सीमावर्ती क्षेत्रों को देश के सबसे पिछड़े गांवों के रूप में देखती थीं। लेकिन हम इन सीमावर्ती गांवों को देश के सबसे प्रमुख गांवों के रूप में देखते हैं। और इसी कारण सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के उद्देश्य से शुरू किए गए जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अगले चरण का शुभारंभ यहीं कछार जिले से किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केजरीवाल ने जमा किए जमानत बांड
दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में सीबीआई जांच में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में बरी होने के बाद जमानत बांड जमा किए। प्रत्येक ने 50,000 रुपये के जमानत बांड जमा किए। किसी आपराधिक मामले में बरी होने या दोषमुक्त होने की स्थिति में जमानत बांड जमा करना अनिवार्य है ताकि आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की स्थिति में आरोपी की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। राउज एवेन्यू अदालत ने 27 फरवरी को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में 23 आरोपियों को बरी कर दिया था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री जल्द ही शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे, जो उत्तर-पूर्वी भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड चार-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर है। लगभग 22,860 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित 166 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस परियोजना से गुवाहाटी और सिलचर के बीच की दूरी कम होगी और यात्रा का समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग 5 घंटे हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास और सीमा पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लातूर में युवक जानलेवा हमला
महाराष्ट्र के लातूर जिले के अहमदपुर तालुका के किनगांव में दिनदहाड़े 22 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक की पहचान रोहित दहीफळे के रूप में हुई है, जो इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे अंबेजोगाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा में कुत्तों का आंतक
ग्रेटर नोएडा सोसाइटी में जमकर हंगामा हुआ। एक कुत्ते ने बच्चा पर हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। हमले के बाद सोसाइटी में एकत्रित होकर लोगों ने कुत्तों को रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोसायटी में हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर परीक्षा
आज यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर परीक्षा होनी है। दारोगा के 4543 पदों के लिए एग्जाम होंगे। SI परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा लगाई। आज और कल 2 दिन आयोजित परीक्षा होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के नव नियुक्त राज्यपाल लेंगे शपथ
आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान सीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में राज्य स्तरीय स्वच्छता सप्ताह का उद्घाटन करते हुए स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के मेडिकल कॉलेज में सिलेंडर की किल्लत
छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थित 'शिव भोजन केंद्र' में LPG सिलेंडरों की कमी हो गई है। इस कमी के कारण, केंद्र ने लगभग 200 लोगों को भोजन परोसने के लिए पारंपरिक लकड़ी वाले चूल्हों पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। इसका असर केवल सरकारी अस्पताल' तक ही सीमित नहीं है। शहर भर में कई अन्य 'शिव भोजन केंद्र' भी गैस की कमी के चलते पारंपरिक चूल्हों का इस्तेमाल करने पर मजबूर हो गए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई में विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ईमेल बांग्लादेश के IP एड्रेस का इस्तेमाल करके भेजा गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन (VPN) का इस्तेमाल किया और बांग्लादेश का IP एड्रेस उपयोग किया।
डिजिटल जांच में थाईलैंड और कैलिफोर्निया से जुड़े IP एड्रेस भी सामने आए हैं। धमकी भरे ईमेल में विधान भवन, हाई कोर्ट, मेट्रो नेटवर्क और एक बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कानपुर में बड़ा सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (एनएच 19) पर एक बस दुर्घटना में शामिल होने के कारण दुर्घटना हुई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका इजरायल के खिलाफ पाक में प्रदर्शन
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में यौम-ए-कुद्स रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने फिलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता व्यक्त की और इजरायल के खिलाफ नारे लगाए। इस रैली में विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रतिभागियों में से एक ज़ाहिर शाह ने कहा कि वे अमेरिका और इजरायल को यह संदेश देना चाहते हैं कि अत्याचारी चाहे कितना भी शक्तिशाली हो और अत्याचार कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसके खिलाफ आवाज उठानी ही चाहिए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के लिए कांग्रेस जा कर सकती है दूसरी सूची
असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर कर ली हैं। आज कांग्रेस चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
Breaking News: आज 14 मार्च है। पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित किया और ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की। असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर कर ली हैं। आज कांग्रेस चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। वहीं मौसम के बदलाव के चलते राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। उधर, मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर दुबई से एक विशेष विमान कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीआईएएल) पहुंच गया है।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने लाइव ब्लॉग के साथ…
संबंधित खबरें
'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
14 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
46 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines