Live Updates
Bangladesh: भारतीयों को Visa देने में कमी करेगा बांग्लादेश, सरकार का अंतरिम आदेश
बांग्लादेश भारतीयों को Visa देने में कमी कर रहा है। बांग्लादेश सरकार ने इस बारे में अंतरिम आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार कोलकाता स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन को अंतरिम सरकार जारी किया है। वहीं, बांग्लादेश सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों की सहूलियत बढ़ाते हुए पाकिस्तानियों के लिए security clearence की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी बांग्लादेशियों को 48 घंटे के भीतर और निशुल्क Visa देने का फैसला किया है।
Madhya Pradesh: 12वीं के छात्र ने स्कूल में प्रिंसिपल के सिर में गोली मारकर की हत्या
मध्यप्रदेश के धमोरा सरकारी स्कूल में 12वीं के छात्र ने प्रिंसिपल एसके सक्सेना की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोप है कि प्रिंसिपल छात्र को तंग करता था। हत्या करने वाला छात्र फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार बॉथरूम में गोली मारी गई है। हत्यारा मृतक की स्कूटी पर फरार हुआ है। घटना स्थल पर मौजूद अन्य शिक्षकों के बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जार ही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस दौरे पर जाएंगे
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर जाएंगे। 9 दिसंबर को उनके जाने का प्रोग्राम है। वे INS तुशील की कमिशनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। उनके साथ नौसेना प्रमुख चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी रूस जाएंगे। वॉरशिप तुशिल को रूसी शिपयार्ड ने बनाया है। यह वॉरशिप स्वदेशी मिसाइलों से लैस है।
दमोह में स्कूली छात्रा से गैंगरेप
मध्य प्रदेश के दमोह में स्कूली छात्रा से गैंगरेप हुआ है। गैंगरेप पीड़िता ने अब फांसी लगाकर जान दे दी। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने छात्रा का वीडियो बनाया था। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने फांसी लगाई। मामले में जांच में पुलिस जुटी है। पथरिया थाना क्षेत्र का मामला है। सुधीर बेगी थाना प्रभारी पथरिया ने मामले की पुष्टि की।
दिल्ली में भाजपा को एक और झटका
दिल्ली में भाजपा को विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता सुरिंदर पाल सिंह ने AAP जॉइन कर ली है। वे दिल्ली से 2 बार भाजपा के विधायक रह चुके हैं। अब उनके चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार के लिए स्थगित
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और इस बार संसद के दोनों सदन कई मुद्दों पर गरमा रहे हैं। आए दिन लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हो रही है। आज भी लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई। इस बीच विपक्ष ‘जय संविधान’ के नारे लगाता रहा। अब लोकसभा को सोमवार 9 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
चेन्नई में दूषित पानी पीने से 3 लोगों की मौत, 20 पहुंचे अस्पताल
चेन्नई के पल्लवरम में गुरुवार को दूषित पानी पीने से 3 लोगों की मौत हो गई और 20 बीमार पड़ गए। मृतकों की पहचान थिरुवेथी (56), मोहना रंगम (42) और वरलक्ष्मी (88) के रूप में हुई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यन ने कहा कि इलाके से पीने के पानी के सैम्पल किंग इंस्टीट्यूट लैबोरेट्री में भेजे गए हैं। आमतौर पर, रिपोर्ट आने में कई दिन लग जाते हैं, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाए गए है और पीने के पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है।
दिल्ली में होटल में भड़की आग
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक होटल में आग लग गई है। आग हमारा होटल में लगी, जिसे अब बुझा लिया गया है। वहीं आग में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन आग में होटल काफी हद तक जल गया। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां आग बुझाने को मौके पर पहुंचीं।
अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे बड़ा खुलासा कर सकते हैं। केजरीवाल ने विधानसभा सत्र में बड़ा खुलासा करने की बात कही थी।
बाराबंकी में सकूल बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ट्रेलर ने बाबा गुरुकुल एकेडमी की स्कूल बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। स्कूली बस को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर लगने से बस में सवार लगभग 6 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। थाना मसौली क्षेत्र के गोंडा बाईपास के पास गुरुकुल नगर में हादसा हुआ।
मैनपुरी में पूर्व प्रधान की संदिग्ध हालात में मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पूर्व प्रधान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सिर में गोली लगने से पूर्व प्रधान शिवनारायण शर्मा की मौत हुई। शव के पास से राइफल बरामद हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। थाना किशनी के कटरा समान गांव की घटना है।
जम्मू कश्मीर में CRPF जवान की मौत
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में CRPF के जवान की मौत हो गई है। उसे दिल का दौरा पड़ा था। अनंतनाग के मट्टन में ड्यूटी के दौरान आधी रात को कॉन्सटेबल आजाद अहमद नाजर बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए मट्टन के प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, लेकिन यहां प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
छत्तीसगढ़ में हादसे में 3 की मौत
छत्तीसगढृ के सूरजपुर में टायर फटने से अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलट गई। हादसे में कार में सवार 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतक अंबिकापुर निवासी बताए जा रहे हैं, जो मनेंद्रगढ़ से शादी समारोह में शामिल होकर अंबिकापुर लौट रहे थे। 2 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला हॉस्पिटल में चल रहा है। नेशनल हाईवे 43 पर चंद्रपुर के पास हादसा हुआ।
किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर रोकने की तैयारी
पंजाब के किसान आज 1 बजे हरियाणा के शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इसके चलते अंबाला-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। थ्री लेयर बेरिकेड्स, वाटर कैनन, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। अंबाला में धारा 144 और धारा 163 लागू है। किसानों को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली आने की परमिशन नहीं दी है। ऐसे में आज अंबाला में और दिल्ली बॉर्डर पर हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि पहले हरियाणा सरकार किसानों को रोकेगी और फिर दिल्ली पुलिस उन्हें रोक सकती है।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज दिल्ली बॉर्डर पर फिर किसानों का जमावड़ा लग सकता है, क्योंकि किसान दिल्ली आने के लिए हरियाणा के शंभू बॉर्डर से कूच करेंगे। आज देश में 3 बड़े हादसे हुए हैं। एक पीलीभीत में, दूसर चित्रकूट में और तीसरा सूरजपुर में हुआ है।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए तीनों हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई है। चंडीगढ़ के 2 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र में 7 दिसंबर से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है और 9 दिसंबर को स्पीकर का चुनाव होगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
13 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
53 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines