Live Updates
दिल्ली में टू व्हीलर शोरूम में भयंकर आग
दिल्ली के जीटी करनाल रोड पर एक टू व्हीलर शोरूम पर भयंकर आग लग गई। आग लगने से कई स्कूटर जलकर राख हो गए हैं। मामले की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां पहुंची हैं। मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है।
कोलकाता केस में संदीप घोष को मेडिकल काउंसिल से किया गया निलंबित
कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल से निलंबित कर दिया गया है। बता दें जिस आरजी कर अस्पताल में वारदात हुई थी संदीप घोष उसके पूर्व प्रिंसिपल हैं।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के पिता का निधन, लंबे समय से थे अस्वस्थ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार उनकी उम्र 100 वर्ष की थी। वह बीते एक हफ्ते से उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बता दें रविवार को मुख्यमंत्री अपने पिता से मिलने अस्पताल गए थे।
नोएडा में 2558 फ्लैट बायर्स के रजिस्ट्री का रास्ता साफ
नोएडा में फ्लैट बायर्स के लिए खुशखबरी है। दरअसल, यहां के 2558 फ्लैट बायर्स के रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर 56 में से 22 बिल्डरों ने कुल बकाया का 25 फीसदी यानी 275.72 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं।
ब्रुनेई पहुंचे पीएम मोदी, प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर ब्रुनेई पहुंच गए हैं। बता दें ब्रुनेई के लिए ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। यहां दारुस्सलाम एयरपोर्ट पर पीएम के आगमन पर एक विशेष सम्मान कार्यक्रम किया गया। इस दौरान ब्रुनेई के क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने खुद पीएम का स्वागत किया।
अरविंद केजरीवाल CBI केस की सुनवाई
दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI के मामले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने केजरीवाल के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। केजरीवाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए पेश करने का निर्देश दिया है। राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा एंटी रेप बिल पास
पश्चिम बंगाल की विधानसभा में एंटी रेप बिल पास हो गया है। विधानसभा में बिल पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अपराजिता बिल एक ऐतिहासिक बिल है। महिला सुरक्षा के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी और महिला सुरक्षा के लिए यह बिल बेहद अहम है।
जग्गू भगवानपुरिया का राइट हैंड कन्नू गुज्जर गिरफ्तार
जग्गू भगवानपुरिया के राइट हैंड कन्नू गुज्जर को मुठभेड़ के बाद जालंधर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पार्टी द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में कन्नू गुज्जर गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्या, जबरन वसूली और रैकेटियरिंग सहित कई जघन्य अपराधों में कन्नू वांछित था। मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कुल 9 गोलियां चलाई गईं। घटनास्थल से 2 हथियार भी बरामद किए गए हैं।
राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की मुलाकात
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ बड़ी मुलाकात हुई। इसमें गठबंधन को लेकर बातचीत हुई है। यह बैठक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई, लेकिन बैठक में लिए गए फैसले के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई।
नेटफ्लिक्स सीरीज IC814 मामले की सुनवाई
सूचना प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेटफ्लिक्स सीरीज IC814 मामले की सुनवाई चल रही है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत सरकार गंभीर है। इसलिए देश के लोगों की भावनाओं से खेलने का अधिकार किसी को नहीं है। भारत की संस्कृति और सभ्यता का सदैव सम्मान करना चाहिए। किसी भी बात को गलत तरीके से पेश करने से पहले आपको सोच विचार करना चाहिए। सरकार इसे बहुत गंभीरता से ले रही है। बता दें कि नेटफ्लिक्स कंटेंट प्रमुख को तलब किया गया है। नेटफ्लिक्स इंडिया हेड को हिदायत दी गई है।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का बयान
लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि RSS/BJP वाला का कान पकड़, दंड बैठक कराकर इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे। इनका क्या औक़ात है, जो ये जातिगत जनगणना नहीं कराएंगे? हम इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब का एकता दिखाने का समय अब आ चुका है।
आज बंगाल विधानसभा में पेश होगा नया एंटी रेप बिल
आज बंगाल विधानसभा में नया एंटी रेप बिल पेश हो सकता है। CM ममता बनर्जी की टिप्पणी के बाद राज्य कैबिनेट ने बिल को हरी झंडी दे दी है, लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील ठुकरा दी है। वे आंदोलन वापस नहीं लेंगे। इस ऐलान के बाद लालबाजार इलाके में जूनियर डॉक्टरों का धरना जारी रहा। वे 9-10 अगस्त की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या का शिकार हुई महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
विनेश फोगाट का राजनीतिक सफर आज तय होगा
कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव के रण में पहलवान विनेश फोगट को उतारेगी या नहीं, इस बारे में आज फैसला हो जाएगा। पार्टी महासचिव दीपक बाबरिया ने सोमवार को AICC केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह ऐलान किया। सूत्रों के अनुसार, CEC की बैठक में 49 नामों में से 34 को मंजूरी मिल गई है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बारे में फैसला करेंगे। आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कई फैसले होने की उम्मीद है।
हरियाणा के हिसार में सड़क हादसा
हरियाणा के हिसार जिले के नरवाना शहर में गांव बिधराना के पास हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार मंगलवार की देररात हुए हादसे में कुरुक्षेत्र के मर्चहेड़ी गांव से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। टाटा-एस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। मरने वालों एक बच्चा भी शामिल है। 9 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो बीती रात करीब एक बजे हरियाणा में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। राहुल गांधी हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के पक्ष में हैं, जिसे लेकर आज कांग्रेस CEC की बैठक में फैसला होगा। विनेश फोगाट को हरियाणा के चुनावी रण में उतारने पर भी फैसला लिया जाएगा। कोलकाता की ममता बनजी सरकार आज विधानसभा के विशेष सत्र में एंटी रेप बिल पेश करेगी, जिसे अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक नाम दिया गया है। आज दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत भी खत्म हो रही हे, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
दिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
15 mins agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
25 mins ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
1 hr agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
2 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
3 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
3 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
3 hrs agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
3 hrs agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
3 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines