हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: भारत में इबोला का एक भी मामला नहीं, जेपी नड्डा ने हाई-लेवल बैठक कर की तैयारियों की समीक्षा

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. पिछले दस दिनों में चौथी बार फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है.

विज्ञापन

Live Updates

23:41 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: देश में ईबोला को लेकर बढ़ी सतर्कता

देश में ईबोला को लेकर सतर्कता बढ़ी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Jagat Prakash Nadda ने तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की.* स्वास्थ्य मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ईबोला की रोकथाम, निगरानी और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम का जायजा लिया गया. मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने अलग-अलग मंत्रालयों और संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ संयुक्त समन्वय बैठक की. सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह और सीमाई प्रवेश बिंदुओं पर स्क्रीनिंग और निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए. सरकार ने साफ किया कि फिलहाल देश में ईबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

22:55 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: ट्विशा सुसाइड केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

ट्विशा सुसाइड केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन लिया है. भोपाल पुलिस से टेकओवर कर एफआईआर दर्ज की

21:27 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: ट्विशा के पति को घटनास्थल पर लेकर गई पुलिस

21:13 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: ट्रंप ने खड़ा किया मुस्लिम देशों के सामने बड़ा धर्मसंकट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिम देशों के सामने बड़ा धर्मसंकट खड़ा कर दिया है. Trump ने कहा ईरान के साथ बातचीत पॉजिटिव चल रही है और परिणाम या तो फायदेमंद होंगे या लड़ाई फिर से तेज होगी. शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने सऊदी अरब, यूएई, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के शीर्ष नेताओं से चर्चा की और सबको एक साथ Abraham Accord पर साइन करने को कहा. जिसका मतलब है Israel को मान्यता देना और उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित करना

20:04 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी

19:06 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: हरियाणा में अब 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी

18:07 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: यूपी के गाजियाबाद में एक कारखाने में लगी आग

watch | गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/c6EqAcTHWP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2026
17:19 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: गुजरात के राजकोट में बड़ा सड़क हादसा

गुजरात के राजकोट में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई. इस हादसे में सास-बहू की मौत हो गई और करीब 20 यात्री घायल हो गए.

17:18 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया

16:56 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: गुलमर्ग में रोपवे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी

15:39 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: ट्विशा शर्मा मौत मामले की सुनवाई अब 27 मई को होगीम

ट्विशा शर्मा मौत मामले पर अब 27 मई को सुनवाई होगी. गिरिबाला सिंह के अग्रिम जमानत याचिका पर 27 मई को फैसला होगा. वहीं, गिरिबाला के वकील ने सफाई देते हुए कहा कि ये कहना गलत है कि वो जांच में सपोर्ट नहीं कर रही हैं.

15:11 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: वे देश की हर संपत्ति को बेच रहे हैं- मल्लिकार्जुन खड़गे

Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली: कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वे देश की हर संपत्ति को बेच रहे हैं। वे उन्हें अपने दोस्तों को बेच रहे हैं। क्या इसी तरह कोई देश तरक्की करता है? क्या इसी तरह कोई देश अमीर बनता है? आपको तो सबको समृद्ध बनाना चाहिए। गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, और अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। यही BJP की नीति है। क्या विकास के लिए आपका मंत्र यही है—'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास'? आप किसी से कोई सलाह नहीं लेते। उनकी विचारधारा ने उन्हें इतना अहंकारी बना दिया है कि उन्हें लगता है कि वे जो चाहें कर सकते हैं। सिर्फ़ बड़ी संख्या में संसदीय सीटें जीतने से देश का भला नहीं होगा। आप अच्छी नीतियां बनाकर और गरीबों के लिए प्रभावी ढंग से काम करके ही अच्छी साख कमा सकते हैं, न कि मनमाने ढंग से कीमतें बढ़ाकर, नौकरियां खत्म करके और ऐसी गतिविधियों में लिप्त होकर।"

14:19 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: फिर से शुरू हो रही दिल्ली-केलोंग-लेह बस सेवा

Breaking News in Hindi LIVE Updates: हिमाचल परिवहन निगम ने लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-केलोंग-लेह बस सेवा को एक बार फिर शुरू करने का फैसला किया है. मनाली-लेह हाईवे खुलने के लगभग एक सप्ताह बाद अब 26 मई से यह बस सेवा दोबारा संचालित होगी. इस फैसले से लद्दाख जाने वाले पर्यटकों, स्थानीय लोगों और कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

जानकारी के अनुसार, सीमा सड़क संगठन ने हाल ही में भारी बर्फबारी के बाद बंद पड़े मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल किया था. सड़क खुलने के बाद परिवहन निगम ने अपनी बहुप्रतीक्षित बस सेवा फिर से शुरू करने का ऐलान किया है.

14:05 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: मॉकड्रिल के दौरान हाथ में फटा ग्रेनेड, 4 लोग घायल

Breaking News in Hindi LIVE Updates: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मॉकड्रिल के दौरान हाथ में ग्रेनेड फटने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. शिवराज पवार, शुभम कावरे, योगेश सोलुंके और गणेश मधे ये कर्मचारी घायल हुए हैं. शुभम कावरे, शिवराज पवार और योगेश सोलुंके RCP के कर्मचारी हैं, जबकि गणेश मधे QRT में पुलिसकर्मी हैं.

ईद के मौके पर पुलिस मुख्यालय में मॉकड्रिल चल रही थी, तभी हाथ में ही ग्रेनेड फट गया. हाथ में ग्रेनेड फटने से शुभम कावरे और शिवराज पवार के हाथ की करंगली (छोटी उंगली) अलग हो गई.

बिना किसी पूर्व प्रशिक्षण के सीधे स्नो ग्रेनेड फेंकने के लिए दिए जाने से ग्रेनेड हाथ में ही फट गया. चारों पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि दो पर एक निजी अस्पताल में थोड़ी देर में सर्जरी की जाएगी.

13:01 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: SC ने NEET पेपर लीक मामले में NTA को जारी किया नोटिस

Breaking News in Hindi LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में NTA को नोटिस जारी किया है. याचिका की कॉपी सभी प्रतिवादियों को सर्व की जाएगी.

अदालत ने NTA (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन को 2024 के Radhakrishnan Committee की अनुसंशाओं के अनुपालन को सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. Action Taken Report फाइल करने को कहा है. अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी.

12:18 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: BJD के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंत्रय ने छोड़ी पार्टी

Breaking News in Hindi LIVE Updates: नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) को एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंत्रय ने पार्टी छोड़ दी है. वे नवीन पटनायक के करीबी माने जाते थे. बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और सांसद सामंत्रय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

11:58 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. कस्टम अधिकारियों ने करीब 17.720 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा (वीड) बरामद किया है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, 12 मई 2026 को बैंकॉक से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI-2335 के एक यात्री को कस्टम अधिकारियों ने पहले से निगरानी में रखा हुआ था. इसी दौरान शारजाह से फ्लाइट IX-136 से आए एक दूसरे यात्री पर भी शक हुआ. वह ग्रीन चैनल से बिना बैगेज टैग वाला बैग लेकर निकलने की कोशिश कर रहा था. जब बैग की एक्स-रे जांच की गई तो उसमें संदिग्ध चीजें दिखाई दीं. इसके बाद अधिकारियों ने यात्री से पूछताछ और तलाशी ली.

जांच में उसके पास से बैगेज टैग मिले. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसे बैंकॉक से आए यात्री के नाम पर बुक बैग को लेने के लिए कहा गया था. इसके बाद बैग की गहन जांच की गई, जिसमें पैकिंग समेत 17.720 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई. कस्टम विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है.

11:06 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: BJP आम आदमी की जेब काट रही- कांग्रेस नेता

Breaking News in Hindi LIVE Updates: बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "आज कच्चे तेल की कीमत गिरकर 98.6 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। BJP पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 2 रुपये 71 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी करके आम आदमी की जेब काट रही है। हमारे पास इस मामले पर एक बड़ा खुलासा है..."

10:19 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: जिप लाइन से गिरकर 16 साल के बच्चे की मौत

Breaking News in Hindi LIVE Updates: आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित चौपाटी में रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. जहां फिरोजाबाद से परिवार के साथ आगरा घूमने आए 16 वर्षीय कुनाल अग्रवाल की जिप लाइन से गिरकर मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब कुनाल एडवेंचर का आनंद ले रहा था और उसके माता-पिता सामने खड़े होकर उसे देख रहे थे. लेकिन कुछ ही सेकंड में खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद निवासी चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल अपने परिवार के साथ आगरा घूमने आए थे. ताजमहल देखने के बाद परिवार बच्चों की जिद पर ताजगंज स्थित चौपाटी पहुंचा. यहां लगे एडवेंचर गेम्स को देखकर 16 वर्षीय कुनाल ज़िप लाइन पर जाने की जिद करने लगा. परिवार ने उसकी खुशी के लिए अनुमति दे दी. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह फैसला उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन जाएगा.

09:55 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: मुंबई आगरा हाईवे पर तीन गाड़ियों का एक्सीडेंट, 5 लोगों की मौत

Breaking News in Hindi LIVE Updates: धुले तालुका के ललिंग घाट में मुंबई आगरा हाईवे पर देर रात के करीब तीन गाड़ियों का एक अजीब एक्सीडेंट हुआ. इसमें एक डंपर एक ट्रक पर पलट गया और फिर पीछे से आ रही एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस ने भी इन गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस अजीब एक्सीडेंट में करीब पांच लोगों की मौत हो गई और करीब दस से बारह लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ी पर कंट्रोल खोने की वजह से यह एक्सीडेंट हुआ. इस बारे में हाईवे पुलिस आगे की जांच कर रही है और फिलहाल इन गाड़ियों को सड़क से हटाने का काम चल रहा है.

09:34 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कश्मीर में NIA की छापेमारी

Breaking News in Hindi LIVE Updates: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी कश्मीर के खिलाफ कश्मीर में बड़ा अभियान चलाते हुए मध्य और दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में छापामारी की. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने के कथित प्रयासों की जांच के सिलसिले में की गई.

एनआईए की टीमें, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद से, श्रीनगर के लाल बाजार इलाके और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं. छापामारी किए गए स्थानों में शोपियां जिले के ज़ैनापोरा के मुलू चित्रगाम इलाके में एक व्यक्ति का घर भी शामिल है.

09:05 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: एक लाख रुपये के इनामी रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

Breaking News in Hindi LIVE Updates: जौनपुर में शादी के लिए फूलों से सजी कार में जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की हाईवे पर गोलियों से हत्या करने के आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. हालांकि इस चर्चित हत्याकांड के दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. इस मुठभेड़ में खेतासराय थाने के इंस्पेक्टर के.के. सिंह भी घायल हो गए. उनके हाथ में गोली लगी है, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी.

09:02 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई तो सीएम योगी ने बच्चों के लिए लिखी पाती

Breaking News in Hindi LIVE Updates:

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए सीखने और आनंद का अच्छा मौका हैं: सीएम

इस समय नई चीजें सीखें और अपनी रुचियों को पहचानें: सीएम

किताबें पढ़ें, चित्रकारी, संगीत, फोटोग्राफी जैसी गतिविधियां करें: सीएम

अभिभावक बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी के पास जरूर ले जाएं: सीएम

परिवार के साथ समय बिताने से संस्कार और परंपराएं सीखने को मिलती हैं: सीएम

बच्चों को प्रकृति से जोड़ें और पौधे लगाने की आदत डालें: सीएम

पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वच्छता और जिम्मेदारी सिखाएं: सीएम

घूमने-फिरने से बच्चों को नई जगहों और प्रकृति का अनुभव मिलता है: सीएम

दुधवा, चूका बीच और कतर्निया घाट जैसे स्थान प्रकृति से जोड़ते हैं: सीएम

छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लें: सीएम

कपड़े या जूट के बैग इस्तेमाल करें और कचरा न फैलाएं: सीएम

छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव लाते हैं: सीएम

08:09 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: गैस और डीजल की सप्लाई हमारे हाथों में नहीं है- मंत्री दिलीप घोष

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष कहते हैं, "जरा याद कीजिए कि पिछले 3-4 सालों से क्या चल रहा है। कुछ देशों में तो पेट्रोल और डीज़ल बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं हैं... फिर भी, प्रधानमंत्री ने लोगों को राहत दी... लेकिन आज हालात इतने नाज़ुक मोड़ पर पहुँच गए हैं कि कीमतों में कुछ बढ़ोतरी होना तय था; नतीजतन, सिर्फ़ न्यूनतम बढ़ोतरी ही लागू की गई है। हालात हमारे काबू से बाहर हैं; पेट्रोल, गैस और डीज़ल की सप्लाई हमारे हाथों में नहीं है। इसलिए, हम वैश्विक रुझानों के हिसाब से ही आगे बढ़ने को मजबूर हैं..."

07:10 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: हम बहुत परेशान हैं... कई जगहों पर तो डीजल मिल भी नहीं रहा है- ग्राहक

Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली: एक खरीदार का कहना है, "हम बहुत परेशान हैं... कई जगहों पर तो डीजल मिल भी नहीं रहा है... इस पर चर्चा होनी चाहिए. टैक्सी ड्राइवरों को और भी ज़्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा... डीजल की कीमतें कम की जानी चाहिए."

07:09 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: देश को बचाने के लिए सरकार को जो भी जरूरी हो, वह करना चाहिए- ग्राहक

Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली: दिल्ली में ईंधन की कीमतें बढ़ीं; पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मोती बाग के एक पेट्रोल पंप से तस्वीरें.

एक ग्राहक का कहना है, "यह ठीक है. देश को बचाने के लिए सरकार को जो भी जरूरी हो, वह करना चाहिए. यह इजरायल युद्ध की वजह से है..."

07:05 (IST) 25 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री आज करेंगी भारत का दौरा

Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज मैं क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने और ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता आयोजित करने के लिए भारत की यात्रा करूँगी... भारत में रहते हुए, मैं अपने समकक्ष, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ 17वीं ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता आयोजित करूँगी: ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग

Breaking News in Hindi: आज 25 मई है और आज की बड़ी खबरों की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने और ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता आयोजित करने के लिए भारत की यात्रा करेंगी. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है. इसके अलावा उन्होंने बताया है कि वह भारत में रहते हुए, अपने समकक्ष, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ 17वीं ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता आयोजित करेंगी.

वहीं, दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. पिछले दस दिनों में चौथी बार फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola