हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Tazaa Khabar: ग्रेटर नोएडा में सावेरी मार्केट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद

Breaking News in Hindi: प्रधानमंत्री मोदी आज से पांच देशों की विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं जिसमें वे UAE, Netherlands, Sweden, Norway और Italy जायेंगे. यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री आज कुछ घंटे UAE के Abu Dhabi में रुकेंगे जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति Al Nahyan से होगी. प्रधानमंत्री ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े दो अहम समझौतों पर इस दौरान दस्तख्त करेंगे. साथ ही UAE में रहने वाले 45 लाख भारतीयों के हितों की रक्षा पर चर्चा की भी उम्मीद है.

विज्ञापन

Live Updates

23:59 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा में सावेरी मार्केट में लगी आग

23:18 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कल पीएम मोदी नीदरलैंड्स में रहने वाले भारतीयों को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी कल दोपहर 1:30 बजे नीदरलैंड्स में रहने वाले भारतीयों को संबोधित करेंगे

22:36 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कजाकिस्तान के उप विदेश मंत्री येरजान आशिकबायेव से मुलाकात की

22:05 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

दिल्ली-NCR में बिना PUC के पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. ये नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा.

22:02 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कोलकाता के कुछ इलाकों में हुई भारी बारिश

21:01 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: जल्द अमेरिका का दौरा करेंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के बाद अब जल्द चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका का दौरा करेंगे.

19:52 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: केरलम के मनोनीत सीएम वी.डी. सतीशन के स्वागत के लिए कोच्चि एयरपोर्ट पर उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़

18:56 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली के शाहदरा में पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी आग

17:36 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: CM फडणवीस ने Indigo की इकॉनोमी फ्लाइट से किया सफर

17:07 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पीएम की अपील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

पेट्रोल डीजल की बचत को लेकर पीएम मोदी की अपील के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसके मुताबिक मिसलेनियस केस पर सुनवाई वर्चुअल होगी. सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम दिया गया है. वहीं दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी और जज कार पूलिंग करेंगे.

16:57 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: चीन-ताइवान विवाद पर बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ताइवान को हथियार देने की अभी मंजूरी नहीं दी, दे भी सकते हैं और नहीं भी. उन्होंने कहा कि अमेरिका की ताइवान को लेकर नीति में कुछ भी नहीं बदला है. ट्रंप ने ताइवान-चीन विवाद को लेकर कहा कि वो युद्ध नहीं चाहते.

16:40 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: UAE की यात्रा पूरी करने के बाद अबू धाबी से रवाना हुए पीएम मोदी

16:09 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: महाराष्ट्र सरकार ने ATF पर VAT घटाने का फैसला लिया है

महाराष्ट्र सरकार ने ATF पर VAT घटाने का फैसला लिया है. अब ये 18% से घटाकर 7% कर दिया जाएगा.

16:04 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं- अब्बास अराघची

watch दिल्ली | ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, "अब, 40 दिनों के वॉर के बाद, जब अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपनी आक्रामकता में कोई भी लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद खत्म हो गई, तो उन्होंने बातचीत का प्रस्ताव दिया... हमें अमेरिकियों पर बिल्कुल भरोसा नहीं है... किसी भी… pic.twitter.com/GwjzlTbuYh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
15:17 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: LDF शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार नहीं करेगा- एम.वी. गोविंदन

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कन्नूर, केरल : मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर, CPI(M) के केरल राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने कहा, "... LDF शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार नहीं करेगा, जैसा कि UDF ने पहले किया था; इसके बजाय, वह एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में कार्य करेगा। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव में मिली हार पर विस्तार से चर्चा की है।"

उन्होंने आगे कहा, "... राज्य नेतृत्व स्तर पर हुई चर्चाएँ अभी पूरी नहीं हुई हैं, और इस मामले की आगे भी पार्टी की सभी इकाइयों में समीक्षा की जाएगी।"

14:43 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: मानसून को लेकर आईएमडी ने दिया अपडेट

Breaking News in Hindi LIVE Updates: इस साल, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 26 मई को केरल में दस्तक देने की संभावना है, जिसमें मॉडल की त्रुटि ± 4 दिन हो सकती है: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)

14:36 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: केरल के नए सीएम पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर पहुंचे

Breaking News in Hindi LIVE Updates: तिरुवनंतपुरम: केरल के मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने तिरुवनंतपुरम में पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास का दौरा किया.

11:57 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को किया रद्द

Breaking News in Hindi LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें 2017 के उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी गई थी. इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में CBI की अपील पर उस आदेश पर रोक लगा दी थी.

CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने दिल्ली हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह इस मामले पर दो महीने के अंदर फिर से फैसला करे, और ऐसा करते समय सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश को रद्द करने के फैसले से प्रभावित न हो.

11:49 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: इस बार की नीट परीक्षा के लिए नहीं लगेगी फीस

Breaking News in Hindi LIVE Updates: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "परीक्षा रद्द होने के दिन ही NTA ने छात्रों की फीस वापस करने की घोषणा कर दी थी. आने वाली परीक्षा के लिए कोई फीस नहीं लगेगी... पहली नजर में, NTA ने छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर दोबारा चुनने के लिए एक हफ़्ते का समय देने का फैसला किया है... छात्रों की सुविधा और समय की कमी को ध्यान में रखते हुए, NTA ने परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है. जो परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होनी थी, वह अब शाम 5.15 बजे तक चलेगी..."

वह यह भी कहते हैं, "इस परीक्षा के एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों को 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे... भारत सरकार छात्रों के लिए परिवहन सुविधाओं की व्यवस्था के संबंध में राज्यों से बात करेगी, और मैं भी व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्रियों से बात करूंगा ताकि इस बार NEET परीक्षा के दौरान छात्रों को परिवहन में कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े... NTA 21 जून को मौसम में होने वाले बदलावों को देखते हुए एक वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार कर रहा है..."

11:46 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी NEET परीक्षा- शिक्षा मंत्री

Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली : NEET की दोबारा परीक्षा पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "इसकी मूल वजह OMR थी, और इसलिए अगले साल से यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी..."

10:28 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कोलकाता पुलिस के DCP शांतनु सिन्हा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: कोलकाता पुलिस के DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. उन्हें कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था.

09:58 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को होगी

Breaking News in Hindi LIVE Updates: NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को निर्धारित है।

09:56 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग में दूसरे दिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले

Breaking News in Hindi LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग में दूसरे दिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमने कुछ शानदार व्यापारिक समझौते किए हैं, जो दोनों देशों के लिए बहुत अच्छे हैं... वह एक महान इंसान हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूँ... हमने कई ऐसी समस्याओं को सुलझा लिया है, जिन्हें शायद बहुत से लोग सुलझा नहीं पाते... हमने ईरान के मुद्दे पर चर्चा की और चाहते हैं कि वह संकट खत्म हो जाए। हम नहीं चाहते कि उनके पास कोई परमाणु हथियार हो और हम चाहते हैं कि जलडमरूमध्य (Straits) खुला रहे..."

उन्होंने यह भी कहा, "राष्ट्रपति शी 24 सितंबर को यहाँ आएंगे... यह दौरा आपसी होगा और वह भी चीन की तरह ही, यहाँ से बहुत प्रभावित होकर लौटेंगे..."

(स्रोत: रॉयटर्स के माध्यम से US Network Pool)

08:52 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: PM मोदी की यात्रा से पहले, UAE की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री, रीम अल हाशिमी का बयान

Breaking News in Hindi LIVE Updates: अबू धाबी, UAE: PM मोदी की यात्रा से पहले, UAE की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री, रीम अल हाशिमी ने कहा, "मुझे लगता है कि खासकर आज, दुनिया भर में ऊर्जा की स्थिति कमज़ोर हुई है, क्योंकि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को एक तरह से बंधक बनाकर ऊर्जा को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है; यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी सुलझाने की कोशिश कर रहा है। ऐसा होने से, दुनिया भर में - भारत सहित - कई लोगों को अपनी रोज़मर्रा की घरेलू ज़रूरतों को पूरा करने में काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह एक ऐसा विषय है जिस पर कल हमारी बातचीत में निश्चित रूप से चर्चा होगी। लेकिन इससे भी ज़्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि यह बताना ज़रूरी है कि UAE हमेशा से ही ऊर्जा के क्षेत्र में एक ज़िम्मेदार वैश्विक खिलाड़ी रहा है, और आगे भी रहेगा। इसी बात से यह भी थोड़ा-बहुत स्पष्ट होता है कि UAE ने कुछ हफ़्ते पहले OPEC से अलग होने का फ़ैसला क्यों किया; इसका मुख्य कारण यह था कि हम अपनी पूरी क्षमता के अनुसार उत्पादन नहीं कर पा रहे थे। और विशेष रूप से ऐसे समय में, जब आपूर्ति को लेकर इतनी चुनौतियाँ हैं, UAE उस ज़िम्मेदार वैश्विक साझेदारी की भूमिका को निभाना जारी रखना चाहता है।"

08:42 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कीमत को न्यूनतम स्तर तक ही बढ़ाया गया है- मंत्री दिलीप घोष

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कोलकाता: पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "पिछले 3 सालों से दुनिया में एक युद्ध चल रहा है। इसकी वजह से दूसरे देशों में कई तरह के संकट पैदा हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हमें कोई नुकसान नहीं होने दिया है। सिर्फ़ गैस की कीमत बढ़ी है। कम से कम कीमत को न्यूनतम स्तर तक ही बढ़ाया गया है..."

08:39 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है – दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीज़ल की कीमत 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

दिल्ली के खान मार्केट इलाके में स्थित एक फ़्यूल स्टेशन के दृश्य।

07:48 (IST) 15 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पाकिस्तान में सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला, 15 जवानों की मौत

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पाकिस्तान में सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला, 15 जवानों की मौत

Breaking News in Hindi: प्रधानमंत्री मोदी आज से पांच देशों की विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं जिसमें वे UAE, Netherlands, Sweden, Norway और Italy जायेंगे. यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री आज कुछ घंटे UAE के Abu Dhabi में रुकेंगे जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति Al Nahyan से होगी. प्रधानमंत्री ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े दो अहम समझौतों पर इस दौरान दस्तख्त करेंगे. साथ ही UAE में रहने वाले 45 लाख भारतीयों के हितों की रक्षा पर चर्चा की भी उम्मीद है.

पीएम की यात्रा के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) एलपीजी आपूर्ति के लिए रणनीतिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. साथ ही भारत में Strategic Petroleum Reserves बनाने के लिए भारत की ISPRL और ADNOC के बीच रणनीतिक तेल भंडार समझौता भी अपेक्षित है.

UAE भारत का एक प्रमुख ऊर्जा साझेदार है और 2025 में चौथा सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर भी जो भारत की आवश्यकताओं का लगभग 11% पूरा करता है. भारत यूएई का सबसे बड़ा LNG खरीदार भी है.

विज्ञापन

ट्रंप की चीन यात्रा

डोनाल्ड ट्रंप की Beijing यात्रा के दूसरे दिन आज शुक्रवार के कार्यक्रम में मुख्य रूप से China के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अंतिम दौर की बातचीत, एक working lunch और उसके बाद प्रस्थान शामिल है. यात्रा के दौरान व्यापार, टैरिफ, रेयर अर्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ताइवान और ईरान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है. दोनों देशों की ओर से संयुक्त बयान जारी होने की संभावना है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola