हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज हमारी नजर देश और दुनिया की तमाम खबरों पर रहेगी, हम आपको पल पल की अपडेट देते रहेंगे. 4 राज्यों के एमएलसी चुनाव और पीएम मोदी के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस प्रोग्राम पर हमारा खास फोकस रहेगा.

विज्ञापन

Live Updates

07:15 (IST) 27 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यमुना में बढ़ा जहरीला झाग

दिल्ली में आज सुबह कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई दिया.

07:13 (IST) 27 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में चक्रवात 'अर्नब' की तैयारी

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के लिए चक्रवात 'अर्नब' की चेतावनी जारी होने के बाद मशीनी नावों वाले मछुआरे लगातार दूसरे दिन तट पर ही रुके हुए हैं.

06:40 (IST) 27 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP CM की मीटिंग आज

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी. 

06:39 (IST) 27 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज मुंबई में अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई में महाराष्ट्र भाजपा के नए कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे. 

06:38 (IST) 27 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MLC चुनावों की मतगणना आज

यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए विधान परिषद चुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. चारों राज्यों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए निर्धारित कार्यक्रम जारी कर दिया है.

06:38 (IST) 27 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM आज भारत मंडपम जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज देश के राजनीतिक और प्रशासनिक लिहाज से कई अहम गतिविधियां होने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5:30 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ करेंगे. उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम वहां मौजूद लोगों के सामने अपने विचार भी रखेंगे.

4 राज्यों में विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर भी आज का दिन अहम है. यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में MLC चुनावों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. इन राज्यों के 28 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में डाले गए वोटों की गिनती के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं.

महाराष्ट्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के निर्माण से पहले भूमि पूजन करेंगे. वहीं लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे अपने आवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार भी प्रस्तावित है. दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी जिला अदालतों में आज कामकाज बंद रहेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola